कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि से शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि तक 5 दिवसीय दीपोत्सव पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 2 से 6 नवंबर तक मनाया जाएगा। त्योहारों की इस श्रृंखला में सबसे पहले धनतेरस, उसके बाद रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और अंतिम दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।