केंद्र सरकार के खेलेगा इंडिया तो आगे बढ़ेगा युवा के नारे के तहत प्रदेश भर में सांसद खेल महाकुंभ का सांकेतिक आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्रिकेट, वालीबॉल, खो-खो, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी और कुश्ती समेत सात खेल शामिल हैं।
मंगलवार को कैबीनेट ने स्मार्टफोन, टैबलेट खरीद की मंजूरी दे दी है। 90 दिनों में 2.40 लाख टेबलेट पीसी व 3.50 लाख स्मार्ट फोन की आपूर्ति के लिए कंपनियों का चयन करने के लिए नियम शर्तें तय कर दी हैं। इससे संबंधित बिड डाक्यूमेंट को मंजूरी दे दी गई है।
पिछले चुनावों में भाजपा की सफलता के पीछे बूथ मैनेजमेंट रहा था। पार्टी ने इस बार भी उसी रणनीति पर काम कर रही है। प्रदेशभर में अब तक 50 लाख पन्ना प्रमुख बनाए हैं। इसके अलावा जल्द ही एक लाख 63 हजार बूथों पर बूथ प्रमुखों को भी तैनात किया जाएगा। वाराणसी में पदाधिकारियों के साथ बैठक में भी अमित शाह का जोर बूथ मैनेजमेंट की रणनीति बनाने पर खास तौर पर है।
पंजाब में अगले साल 2022 यानि दो महीने बाद विधानसभा चुनाव (punjab assembly elections 2O22) होने वाले हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि इस परफ्यूम की खुशबू का असर 2022 में दिखाई देगा। 2022 में यूपी में सपा की सरकार बनने वाली है। वहीं MLC पुष्पराज जैन ने कहा कि इस परफ्यूम से 2022 में नफरत खत्म हो जाएगी। इस परफ्यूम को तैयार करने में दो वैज्ञानिकों ने चार महीने का समय लिया है। इसके निर्माण में कश्मीर से कन्याकुमारी तक 22 तरह के प्राकृतिक इत्र का प्रयोग किया है। इसका प्रयोग करेंगे तो समाजवादी सुगंध महसूस होगी।
BSP प्रमुख मायावती (Mayawati) ने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी किसी भी दूसरी पार्टी के साथ किसी भी तरह का कोई चुनावी समझौता नहीं करेगी। BSP अकेले अपने दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। मायावती यहां मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं। मायावती ने कहा कि आज लोगों को बरगलाने का काम शुरू हो गया है। जनता बीजेपी के बहकावे में न आए, उसके कथनी और करनी में बहुत अंतर है।
अखिलेश यादव तीन नवंबर को इटावा की सैफई तहसील के गीजा गांव में डेंगू से जान गंवाने वाले एक पीड़ित परिवार के घर गए थे। इस दौरान अखिलेश जिस सोफे पर बैठे थे, उसी की तस्वीर पर अब सियासत शुरू हो गई है।
3 जून 2021 को बसपा ने अपने दोनों दिग्गज नेताओं रामअचल राजभर और लालजी वर्मा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। यूपी में हुए पंचायत चुनाव के दौरान दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा था।
सपा चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। उन्होंने सरदार पटेल की जयंती(31 अक्टूबर) पर मोहम्मद अली जिन्ना(Muhammad Ali Jinnah) की तारीफ कर दी थी। इसके बाद से राजनीतिक बवाल मचा हुआ है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( UP Elections 2022) में पूरी जोर-आजमाइश कर रहे सपा चीफ अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ करके विवादों में फंस गए हैं। सरदार पटेल की जयंती पर हरदोई में अखिलेश ने जिन्ना की तारीफ कर डाली। वहीं, अब कहा है कि विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।