चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया। तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक-एक चरण में चुनाव होना है। यहां 6 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि नतीजे 2 मई को आएंगे।
असम में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। असम में तीन चरणों 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल में चुनाव होगा। वहीं, नतीजे 2 मई को आएंगे। असम में अभी भाजपा की सरकार है। 126 सीटों वाले राज्य में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है।
केरल में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। वहीं, नतीजे 2 मई को आएंगे। इसी दिन बाकी चार राज्यों यानी प बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के भी चुनाव नतीजे आएंगे। 140 सीटों वाले केरल में सिर्फ एक चरण में चुनाव होंगे।
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। प बंगाल में 8 चरणों 27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल में मतदान होगा। वहीं, नतीजे 2 मई को आएंगे।
कोकीन मामले में गिरफ्तार पामेला गोस्वामी और राकेश सिंह भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। बता दें कि पामेला गोस्वामी पश्चिम बंगाल का जाना-माना चेहरा हैं। वहीं, राकेश सिंह भी राजनीति में खासा दखल रखते हैं। भाजपा को समझ नहीं आ रहा कि इस मामले में वो किधर जाए।
गुजरात निकाय चुनाव में अहमदाबाद में 7 पार्षद जीतने के बाद AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के तेवर बदल गए गए हैं। बंगाल के मटियाबुर्ज में रैली की परमिशन नहीं मिलने के बाद औवेसी ने प्रशासन को आड़े हाथ ले लिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह की रैली को इजाजत दी जाती है, तो उन्हें क्यों नहीं?
तमिलनाडु में आने वाले विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट दिखाई देने लगी है। तमिलनाडु सरकार चुनाव से पहले राज्य की जनता के लिए कई घोषणाएं कर सकती है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री रिटायरमेंट की आयु सीमा 59 से बढ़ाकर 60 साल करने की घोषणा कर दी है।
पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर जबर्दस्त सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जहां, भाजपा ममता बनर्जी को भ्रष्टाचार, सुशासन जैसे मुद्दों पर घेरने में लगी है, वहीं ममता बनर्जी भी उस पर तानाशाही का आरोप लगाती रही हैं। अब ममता पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध करने स्कूटर पर बैठकर सचिवालय पहुंचीं।
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में वी नारायणसामी की सरकार गिरते ही राजनीति गर्मा गई है। 22 फरवरी को कांग्रेस की अगुवाई वाली इस सरकार ने सरेंडर कर दिया था। अब पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि अगर राज्य में उसकी सरकार बनी, तो पुडुचेरी की पहचान मिटा दी जाएगी। उसका तमिलनाडु में विलय कर दिया जाएगा।
तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 2021 के अतंरिम बजट में कई सौगातें दी गईं। इनमें से एक है स्वच्छ और हरित क्रांति को बढ़ावा देने की दिशा में 12000 नई बसों की खरीदी। इनमें से 2000 इलेक्ट्रिक होंगी। बता दें कि चुनाव के मद्देनजर बजट में कई नई योजनाओं और परियोजनों को मंजूरी दी गई।