सोमवार को गया जिले की शेरगढ़ विधानसभा सीट में नीतीश की रैली से पहले भी एलजेपी चीफ ने कई ट्वीट कर बिहार के मुख्यमंत्री पर राज्य की बर्बादी के आरोप मढ़े और पांच साल के कार्यों का विवरण मांगा।
रैलियों में मुख्यमंत्री अपने 15 साल के काम का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रचार के इसी क्रम में नीतीश शनिवार को नवीनगर, नोखा के राजपुर, करगहर और दिनारा में जनता के बीच एनडीए सरकार की उपलब्धियां पेश कर रहे हैं।
बेगूसराय में नामांकन के बाद बोगो सिंह (JDU MLA bogo singh) ने कहा कि उनके पूरे क्षेत्र में ऐसा कोई काम नहीं बचा है, जिसे लेकर सरकार पर सवाल खड़ा किया जा सके।
एलजेपी इस बार जेडीयू कोटे की सभी 122 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। जेडीयू कोटे की कुछ सीटों पर चिराग पासवान ने बीजेपी से आए दिग्गजों को टिकट दिया है।
जेडीयू में आते ही सत्यप्रकाश ने आरजेडी चीफ लालू यादव (RJD Chief Lalu Yadav) के परिवारवाद पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरजेडी पर टिकट बेचे जाने का भी आरोप लगाया।
एलजेपी पहले एनडीए में ही थी। फिलहाल एनडीए में बीजेपी-जेडीयू के अलावा मांझी की हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा और मुकेश साहनी की वीआईपी शामिल है।
खूबसूरत द्वीप के रूप में मशहूर लक्षद्वीप और दो चीजों की वजह से जाना जाता है। एक तो ये संघशासित क्षेत्र है। दूसरा लोकसभा में कांग्रेस के दिग्गज नेता पीएम सईद (PM Sayeed) ने रिकॉर्ड वक्त तक इसका प्रतिनिधित्व किया।
चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख अनाउंस कर दी है। वाल्मीकिनगर में आखिरी फेज के तहत 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजा 10 नवंबर को आएगा।
चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं की ओर से 5 सितंबर तक तीन हजार से ज्यादा आवेदन किए गए हैं। करीब 500 से ज्यादा बायोडाटा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास भी पहुंचे हैं।
एनडीए में बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) के बड़े नेताओं ने मिलकर सीटों की शेयरिंग का एक फॉर्मूला तैयार किया है। इसके मुताबिक एलजेपी को 25 सीटें देना तय किया गया है।