सुपरहिट फिल्म आशिकी (aashiqui) से दर्शकों से दिलों पर करने वाले राहुल रॉय (rahul roy) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में वे अस्पताल के बेड पर बैठे हुए ब्रेकफास्ट करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, कारगिल में आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें तुरंत श्रीनगर ले जाया गया और बाद में मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिनों के बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी हेल्थ और रिकवरी के बारे में जानकारी दी थी। अब उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने हेल्थ अपडेट बताया है।