भारतीय टीम ने पहले एलिमिनेशन राउंड में कजाकिस्तान की टीम अब्दुलिन इलफात, गैंकिन डेनिस और मुसायेव संजर को 6-2 से हराया। अब क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला कोरिया के साथ होगा।
तीसरे क्वार्टर में भारत ने पहला गोल किया। उसने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने पहला गोल किया। यह भारत की इस ओलिंपिक में पहली हार है।
इस जीत के साथ ही मैरीकॉम ने अगले राउंड में जगह बना ली है। देश को मैरीकॉम से गोल्ड की उम्मीद है।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन नीदरलैंड की टीम ने शुरुआती मिनट में गोल दागकर भारत को दबाव में ला दिया।
विकास पहले ही दौर में हार कर टोक्यो ओलिंपिक-2020 से बाहर हो गए हैं। उन्हें जापान के खिलाड़ी ने 5-0 से मात दी। विकास इस पूरे मैच में संघर्ष करते दिखाई दिए।
भारत के सौरभ चौधरी ने टोक्यो ओलंपिक 2020 की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि फाइनल्स में वो बाहर हो गए।
टोक्यो ओलंपिक 2020 के पुरुष हॉकी पूल-ए मैच में भारत ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया है।
मिश्रित तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ 5-3 से जीत हासिल करते हुए 1/8 क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया है। वहीं, महिला 10 मीटर एयर राइफल में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।
पुरुष तीरंदाजी रैंकिंग राउंड का मुकाबला खत्म हो गया है। भारतीय तीरंदाजों में प्रवीण जाधव 656 अंक के साथ 31वें, अतनु दास 653 अंक के साथ 35वें और तरुणदीप 652 अंक के साथ 37वें स्थान पर आए।
टोक्यो ओलंपिक: भारतीय शटर बी साई प्रणीत ने टेनिस की दुनिया के नंबर एक नोवाक जोकोविच साथ फोटो शेयर की और इसे पिक्चर ऑफ द डे बताया।