टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo olympics 2020) के पूल-ए महिला हॉकी मैच (Women hockey) में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका (South Africa) को 4-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में भारत के पहुंचने की उम्मीद बरकरार है।
महिला डिस्क्स थ्रो ग्रुप-बी के क्वालिफिकेशन में भारतीय एथलीट कमलप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 64 मीटर का बेंचमार्क थ्रो किया और फाइनल में जगह बनाई है।
भारत का अगला मैच 1 अगस्त को होगा। भारत की तरफ से पहला गोल 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत ने किया।
पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में चौथी सीड जापान की अकाने यामागूची को 21-13, 22-20 से हरा दिया। यह मैच 56 मिनट तक चला।
महिला वेटलिफ्टिंग 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक चीन की झिहुई होउ के पास रहेगा और मीराबाई चानू रजत पदक विजेता बनी रहेंगी, क्योंकि चीनी खिलाड़ी का डोप टेस्ट नहीं हुआ।
लवलीना ने महिला वेल्टर (64-69 किग्रा) वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चेन निएन-चिन को हराया। इस जीत से लवलीना को भारत को कम से कम कांस्य पदक मिलना तय हो गया है।
भारत की धाविका दुती चंद की मां ने चल रहे टोक्यो ओलंपिक में अपनी बेटी की सफलता की कामना करते हुए एक मंदिर में "शाश्वत दीपक" जलाया है।
टोक्यो ओलंपिक 2020 की महिला मुक्केबाजी के फ्लाईवेट वर्ग के प्रीक्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम को कोलंबिया की इंग्रिट वालेंसिया से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही मैरीकॉम के टोक्यो ओलंपिक 2020 का सफर खत्म हो गया है।
भारतीय तीरंदाज अतनु दास ने गुरुवार को पुरुषों की व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा के एलिमिनेशन राउंड में जगह बनाने के लिए दक्षिण कोरिया के जिनहाइक ओह को हराकर 1/8 एलिमिनेशन राउंड में जगह बनाई।
टोक्यो ओलंपिक 2020 के पुरुष हॉकी पूल-ए मैच में भारत ने तीसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने गुरुवार के खेले गए मैच में अर्जेंटीना को 3-1 से हराया है।