लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने राजधानी लखनऊ में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेज करने के लिए रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। शुक्रवार को अफसरों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा कि अब कोरोना की पहली और दूसरी डोज लगवाने से पहले होने वाले रजिस्ट्रेशन को नहीं कराना होगा। बल्कि, स्थानीय वैक्सीनेशन सेंटर जाकर लाभार्थी सीधे वैक्सीन लगवा सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 3 की छात्रा के साथ रेप की घटना हुई। गुरुवार को स्कूल के वॉशरूम में बसच्चि के जाते ही पीछे से स्कूल में काम करने वाला स्वीपर पहुंच गया, जिसके बाद उसने रेप की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
राजधानी लखनऊ में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाला निराला नगर निवासी रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी का बेटा गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवती की कुछ वीडियो और फ़ोटो अपने पास रखे हुए था, जिसे लेकर वो रोजाना ब्लैकमेल करता था।
मुगल रोड का नाम बदलने की घोषणा महाराजा अग्रसेन के अनुयायियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में की गयी। सडक़ का नाम बदलने की मांग पर 27 सितंबर को आगरा नगर निगम की कार्यकारी समिति में प्रस्ताव पारित किया गया। जिसे बाद में निकाय के सदन में मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान दिवस की सभी को हार्दिक बधाई दी है। संविधान दिवस पर हुए कार्यक्रम में उन्होने कहा कि 2017 से पहले यूपी के नागरिकों को संदेह की नजर से देखा जाता था। अब उत्तर प्रदेश की छवि बदल चुकी है। यूपी को बीमारू प्रदेश समझा जाता था अब प्रदेश में कम्पनियां निवेश के लिए आती हैं।
प्रियंका यहां मृतक फूलचंद पासी के घर पहुंची। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के बाद उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस पीड़ित परिवार की मदद नहीं कर रही है।
यूपी के श्रम विभाग की ओर से शुक्रवार को राम की नगरी अयोध्या में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस विश्व के सबसे बड़े सामूहिक विवाह समारोह में 3915 से अधिक जोड़ों का एक साथ विवाह कराया गया। लापको बता दें की इससे पहले राजधानी 35 सौ जोड़ों का विवाह श्रम विभाग(Labour Department) द्वारा कराया गया था। जिसके बाद शुक्रवार को अयोध्या में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बाद उसने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
कानपुर के स्टेडियम मे गुटका खाने वाले शोभित पांडेय ने मीडिया के सामने आकर बताया कि मेरे मुंह में मीठी सुपारी थी। मसाला एकदम आसपास नहीं था। मुझे लगता है की मैने कुछ गलत नहीं किया है फिर भी माफी मांग रहा हूं। मेरे बगल में मेरी बहन बैठी थी उसको लेकर लोगों ने कुछ कमेंट किये वो मुझको अच्छा नहीं लगा बस। वहीं दूसरी तरफ कानपुर पुलिस कमिश्नर की स्टेडियम के अंदर की वीडियो सामने आई जिसमे असीम अरुण खुद कूड़ा उठा कर बैग में रखते नजर आए।
यूपी ईस्ट में 21.83 लाख लोगों ने 31 मार्च 2021 तक रिटर्न फाइल किया। इसके साथ ही 1.63 लाख नए लोग जुड़े हैं। 2016 में 3.80 लाख लोगों ने रिटर्न फाइल किया था। अब तो छह गुना रिटर्न बढ़ा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उत्तर प्रदेश को केन्द्र सरकार की ओर से जो धनराशि मार्च के महीने में मिलने वाली थी, उसे हमने अभी जारी कर दिया है। जिससे कि प्रदेश में अब स्थापना परियोजनाओं में बाधा न आए।
यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ के कैंट एरिया से आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर मोटी रकम हड़पने वाले पूर्व सैन्यकर्मी समेत 2 अन्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेना का पूर्व सैन्यकर्मी लोगों के अभिभावकों को विश्वास दिलाने के लिये अपना सेना से मिला पुराना परिचय पत्र का डुप्लीकेट दिखा देता था।