52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का शुभारंभ 20 नवंबर को गोवा में हुआ। फिल्म सुनपट की स्क्रीनिंग बुधवार को हुई। राहुल रावत की इस फिल्म में उत्तराखंड के ग्रामीण परिवेश की झलक के साथ यहां को पहाड़ों में जीवन का संघर्ष भी दिखाया गया है।
मडुआ रोटी जिसको सबसे ज्यादा सर्दियों के मौसम में खाया जाता है। इसको खाने के कई स्वास्थय लाभ हैं। जिसके कारण इसे सबसे ज्यादा खाया जाता है। इसकी खास बात ये है कि, ये आपके वजन को कभी नहीं बढ़ाती है।
सम्मान समारोह में स्वस्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत (Dhan Singh Rawat) तथा सांसद माला राजलक्ष्मी देवी शाह (Mala Rajlakshmi Shah) ने प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों से 15 नर्सों को सम्मानित किया गया।
उत्तराखंड में भारी बारिश, बाढ़, बर्फबारी और लैंड स्लाइड (Uttarakhand Floods) से अब तक 55 लोगों की मौतें होना सामने आया है। बुधवार को चंपावत में चार, उत्तरकाशी में तीन और बागेश्वर में एक की मौत हो गई। नैनीताल जिले में पांच और मौतों की पुष्टि होने से जिले में मौतों की संख्या 30 पहुंच गई। इसी बीच गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) गुरुवार सुबह उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) भी रहेंगे। आपदा प्रबंधन विभाग ने नुकसान का ब्योरा तैयार कर लिया है जिसे गृहमंत्री के सामने रखा जाएगा।
उत्तरांचल की शान युवा कवियित्री याक्षी यक्ष ने 21 अप्रैल को आपने द्वारा लिखी गयी पुस्तक का लोकार्पण किया| याक्षि यक्ष के बड़े सपने हैं.. याक्षी ने रुड़की का ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराँचल का नाम रोशन किया है।
कोरोना वायरस के चलते पहले बोर्ड परीक्षाएं देरी से करवाई गईं, उसके बाद रिजल्ट आने में भी तकरीबन एक महीना हो गया है। इस साल बोर्ड एग्जाम में 2,71,690 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे इनमें 12वीं में 1,31, 301 और हाईस्कूल में 1,50,389 बच्चों ने एग्जाम दिया था।
नवनिर्माण अभियान के तहत पार्टी डोर टू डोर कैंपेन चलाएगी। दिल्ली के चुनावओं पार्टी का सबसे बड़ा हथियार भी यही था। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना घोषणा पत्र भी तैयार करेगी। हर विधानसभा का अलग चुनावी घोषणा पत्र होगा।
स्थापना से लेकर अब तक के सफर में उत्तराखंड ने सफलता के कई मुकाम हासिल किए। कई चुनौतियों का सामना किया। कुछ में सफलता हाथ लगी और कुछ में संघर्ष करने और नई राह तलाश करने का दौर जारी है।