चुनाव आयोग के ऐलान के बाद प बंगाल में चुनावी बिगुल फुंक चुका है। वहीं, कांग्रेस ने इस चुनाव में वाम दलों के साथ चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर भी बात बन गई है। कांग्रेस को इस गठबंधन में 92 सीटें मिली हैं।
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। प बंगाल में 8 चरणों 27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल में मतदान होगा। वहीं, नतीजे 2 मई को आएंगे।
कोकीन मामले में गिरफ्तार पामेला गोस्वामी और राकेश सिंह भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। बता दें कि पामेला गोस्वामी पश्चिम बंगाल का जाना-माना चेहरा हैं। वहीं, राकेश सिंह भी राजनीति में खासा दखल रखते हैं। भाजपा को समझ नहीं आ रहा कि इस मामले में वो किधर जाए।
गुजरात निकाय चुनाव में अहमदाबाद में 7 पार्षद जीतने के बाद AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के तेवर बदल गए गए हैं। बंगाल के मटियाबुर्ज में रैली की परमिशन नहीं मिलने के बाद औवेसी ने प्रशासन को आड़े हाथ ले लिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह की रैली को इजाजत दी जाती है, तो उन्हें क्यों नहीं?
पश्चिम बंगाल में आ रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत सुलग उठी है। इस समय सभी राजनीति दलों का पूरा ध्यान बंगाल पर टिका है। अगर यहां तृणमूल की वापसी होती है, तो मोदी का कद कम हो जाएगा। अगर भाजपा काबिज होती है, तो निश्चय ही बाकी पार्टियों के लिए खतरे की घंटी होगी। इस बीच समय से पहले सुरक्षाबलों के पहुंचने से तृणमूल का पारा तमतमा गया है।
पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर जबर्दस्त सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जहां, भाजपा ममता बनर्जी को भ्रष्टाचार, सुशासन जैसे मुद्दों पर घेरने में लगी है, वहीं ममता बनर्जी भी उस पर तानाशाही का आरोप लगाती रही हैं। अब ममता पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध करने स्कूटर पर बैठकर सचिवालय पहुंचीं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने लोखो सोनार बांग्ला मेनिफेस्टो क्राउडसोर्सिंग अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ लोगों के सुझाव लेकर मेनिफेस्टो बनाएंगे। अगर हम सोनार बांग्ला अभियान की बात करें तो हमारी कोशिश है कि बंगाल की जनता सोनार बांग्ला बनाने में किस तरीके से योगदान कर सकती है।