अयोध्या : बाबरी केस पर फैसले से पहले छावनी में तब्दील होगा अयोध्या , भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनेगी दीवाली

Oct 06 2019, 05:48 PM IST

रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर नवंबर में फैसला आ सकता है। कोर्ट के फैसले से पहले अयोध्या में हाई एलर्ट रहेगा। जिला प्रशासन ने सरकार से अतिरिक्त फोर्स की मांग की है। अभी से अयोध्या में सुरक्षा कारणों से पुलिस एक्टिव है। जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। इस बार दीपोत्सव पर पिछले साल की अपेक्षा अधिक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस साल दीपोत्सव के कार्यक्रम का भी विस्तार किया गया है। इस बार भरतकुंड से लेकर शहर के अन्य 12 स्थलों पर तीन दिनों तक यह पर्व चलेगा।