आगरा में बुधवार को एक स्पा सेंटर में लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी कई बार स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहे देहव्यापार की वीडियो वायरल हुई हैं। हालांकि एसपी सिटी ने थाना प्रभारी ताजगंज को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
यूपी के आगरा जिले में एक अपार्टमेंट के अंदर बनी मजार को असामाजिक लोगों ने शनिवार की देर रात बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया है। इसकी जानकारी होने के बाद लोगों ने अपार्टमेंट पर पथराव का प्रयास किया लेकिन मौके पर आई पुलिस ने क्षेत्र को छावनी बना दिया।
ताजनगरी आगरा में सेक्स रैकेट का पूरा नेटवर्क ऑनलाइन संचालित किया जा रहा था। लड़कियों की फोटो से लेकर बुकिंग और भुगतान तक की जानकारी के लिए पुलिस सरगना के मोबाइल फोन को खंगाल रही है।
यूपी के जिले आगरा में भाजपा कार्यकर्ता ने एक चांदी व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसका सिर धड़ से अलग कर पॉलिथीन में रखकर कार में डाल दिया। उसके बाद धड़ और सिर को ठिकाने लगाने के लिए जंगल की ओर गए।
यूपी के आगरा जिले में ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही ने खुद को गोली मारकर हत्या कर ली है। फिलहाल उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है।
आगरा की ममता गुप्ता ने अपनी लगन के दम पर कमाल कर दिया है। 55 साल की उम्र में ममता ने 12वीं पास की तो संस्था ने उनका सम्मान किया। ममता का कहना है कि स्कूल में उनके बच्चों की उम्र के दोस्त होते थे। अपने नाती-पोते की उम्र के दोस्तों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा।
आगरा में विजिलेंस की जांच से शिकंजे में आया फिरोजाबाद में तैनात प्रधानाध्यापक चंद्रकांत शर्मा, 'सुनील' बनकर सात वर्ष तक मिड डे मील के लिए आने वाली धनराशि में घोटाला करता रहा। बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सोते रहे।
यूपी के जिले झांसी का युवक कंप्टीशन की तैयारी करने आगरा गया था। यहीं उसे एक लड़की से प्यार हो गए। दोनों के परिवार ने रजामंदी से शादी कर दी। करीब 10 साल बाद अब लड़की फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। मायके पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
यूपी के आगरा जिले में खूंखार कुत्तों का शिकार हुई मूकबाधिर मासूम गुंजन की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसको बचाने के लिए जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। करीब 24 घंटे तक वह जिंदगी के लिए मौत से लड़ती रही। पर अचानक उसकी सांसें थम गई और जिंदगी की जंग हार गई।
आगरा में बिना मां और मानसिक रोगी पिता की बच्ची को कुत्तों ने निशाना बनाया। इस बीच जब परिजनों को पता लगा तो वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां बच्ची को 36 टांके लगाए गए हैं।