मैक्सिको के एक प्रेमी जोड़े ने आगरा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। वैदिक मंत्रों के बीच अग्नि के सात फेरे लिए। दोनों की शादी में गाइड, ड्राइवर और अन्य भारतीय साथी बाराती बने। दो घंटे की शादी के कार्यक्रम में छोटी से छोटी रस्में निभाई गई है।
यूपी के जिले आगरा में पारिवारिक विवाद के बाद युवक को पत्नी को खर्च का पैसा देना था लेकिन उसने और उसके परिवार वालों ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद पारिवारिक न्यायालय ने महिला के ससुर की संपत्ति को कुर्की करने का आदेश दे दिया है।
आगरा में महिला ने एक बीजेपी नेता के बेटे पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि युवक ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। वहीं पीड़िता से शादी करने के बाद भाजपा नेता के बेटे ने दूसरी शादी भी कर ली है।
आगरा में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक पालतू कुत्ते को पटक-पटककर मारा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कुछ पशु प्रेमी महिला की शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आगरा में एक युवक ने दुकान संचालक की पेचकस से हमला कर उसकी हत्या कर दी। युवक बीते दो दिनों से मंदिर में रुका था और घटना को अंजाम देने वाली रात को मृतक के घर पर खाना खाया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
यूपी के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में एक होने से पहले ही दोनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। युवक अपनी मंगेतर के साथ दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे वाहन से जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
यूपी के जिले आगरा में हिंदूवादी नेता गोविन्द पाराशर ने ब्रह्मास्त्र देखने जाने वाले हिन्दू समाज के लोगों का मुंह काला करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि अभिनेता रणबीर कपूर ने पूर्व में बयान दिया था कि उन्हें बीफ यानी गौमांस पसंद है। गाय का मांस खाने वाले कि फिल्म कैसे देख लें।
आगरा में एक मुस्लिम युवती ने प्यार के खातिर मजहबी दीवारों को तोड़ते हुए हिंदू युवक से शादी रचाई है। शादी के बाद युवती ने अपने परिवार से जान का खतरा बताते हुए एक वीडियो जारी किया है। युवती ने सुरक्षा की मांग की है।
यूपी के जिले आगरा में शराब पीकर घर के बाहर गाली-गलौज कर रहे दबंगों का विरोध करना सीनियर सिटीजन्स को भारी पड़ गया। दबंगों ने बुजुर्ग दंपती को लोहे की रॉड से खूब पीटा। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आगरा में महिला लेखपाल पर एक सिरफिरे व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। इस दौरान हुए हमले में महिला बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि एक वर्ष पहले छेड़छाड़ के आरोप में महिला लेखपाल ने आरोपित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।