यूपी के आगरा में एक विधवा महिला की उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर शव को कमरे में छोड़कर फरार हो गया। वहीं बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि महिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी।
सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में आने वाली सभी व्यवसायिक गतिविधियों को तत्काल रोकने का आदेश दिया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आगरा विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है।
यूपी के आगरा जिले में रविवार शाम बकरी चराने गए किशोरों का 12 फीट लंबे अजगर से सामना हो गया। बकरी को जकड़े देख किशोर डर कर मौके से भाग गए और ग्रामीणों को जानकारी दी। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची।
यूपी के आगरा जिले में युवती को घुमाने के लिए युवक ले गया लेकिन वहां पर पहुंचकर पत्नी ने प्रेमिका की बुरी तरह से पीटाई कर दी। जिसके बाद प्रेमिका हाथ जोड़कर कहती रही कि दीदी हम आज ही आए हैं आपकी कसम पर महिला रुकी नहीं।
यूपी के जिले आगरा में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजन के मुताबिक युवती ने सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें जिम संचालक के भाई को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
यूपी के आगरा में एक महिला ने अपने पति को उसकी शादीशुदा प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद महिला ने होटल में ही दोनों की पिटाई करना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों हाथ जोड़कर नाराज महिला से माफी मांग रहे थे।
यूपी के आगरा जिले में एक महिला अपने भाई के दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। इसी दौरान महिला के पति ने उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत के आधार पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
यूपी के आगरा में चंद रुपए के लिए एक व्यक्ति खुद को गोली मरवाने के लिए तैयार हो गया। निशाना चूक जाने के कारण गोली उसके पेट की जगह सीने में लग गई। जिस कारण उसकी मौत हो गई। आरोपी ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं।
मैक्सिको के एक प्रेमी जोड़े ने आगरा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। वैदिक मंत्रों के बीच अग्नि के सात फेरे लिए। दोनों की शादी में गाइड, ड्राइवर और अन्य भारतीय साथी बाराती बने। दो घंटे की शादी के कार्यक्रम में छोटी से छोटी रस्में निभाई गई है।
यूपी के जिले आगरा में पारिवारिक विवाद के बाद युवक को पत्नी को खर्च का पैसा देना था लेकिन उसने और उसके परिवार वालों ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद पारिवारिक न्यायालय ने महिला के ससुर की संपत्ति को कुर्की करने का आदेश दे दिया है।