यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और हाथरस के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय का निधन हो गया। बसपा सरकार में उत्तर प्रदेश में उनकी धाक बनी हुई थी। रामवीर उपाध्याय लगातार 5 बार विधानसभा चुनाव जीत कर विधायक बने थे। वर्तमान में वह भाजपा में थे।
यूपी के जिले आगरा में इस बार पेट्रोल पंप पर बियर के कैन में कर्मचारी पेट्रोल देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद मामले में जिला आपूर्ति विभाग जांच कर कार्रवाई की बात कह रहा है।
यूपी के जिले आगरा में 21 सिंतबर से शुरू होने वाली राम बारात की तैयारी को लेकर सुधीर बैंड ने रिहर्सल करना शुरू कर दिया है। रोजाना दो घंटे की प्रैक्टिस में नए-नए भजनों को बजाना सीखा जा रहा है। ऐतिहासिक राम बारात दो साल बाद सजने जा रही है।
यूपी की ताजनगरी ताजमहल के नाम बदलने की मांग बुधवार को नगर निगम के सदन में उठेगी। भाजपा पार्षद ताजमहल का नाम तेजो महालय करने का प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे। उनका कहना है कि शहर में पहले भी कई चौराहों और सड़कों के नाम को बदला गया है।
यूपी के आगरा जिले के हरीपर्वत क्षेत्र में एटीएम तोड़ रहे युवक का लाइव वीडियो सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक युवक सरिया से एटीएम तोड़ रहा है। इसी बीच दौड़ते हुए दो सिपाही पहुंचते हैं और पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
आगरा स्थित श्यामो गांव में बंदरों के प्रति अनोखा प्यार सामने आया है। इस गांव में बंदर के मरने के बाद हिंदू रीत-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार कर लोगों ने मुंडन करवाया है। बताया जा रहा है कि गांव में अब तेरहवीं की तैयारियां चल रही हैं।
यूपी के जिले आगरा के थाना ताजगंज अंतर्गत एकता पुलिस चौकी के पास दो बदमाशों ने पूर्व फौजी के गोली मार दी। गोली लगने के बाद पूर्व फौजी स्कूटी चलाकर पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस को जानकारी देकर वो स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचा।
आगरा में एक छात्र शिक्षक की पिटाई के बाद बेहोश हो गया। आरोप है कि छात्र टीशर्ट पहनकर स्कूल नहीं गया था, जिसके बाद शिक्षक की यह नाराजगी सामने आई। मामले को लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई।
आगरा में बंद मकान में युवक का शव फंदे से लटकता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि शव सड़ चुका था। हांलाकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। मृतक अपनी पत्नी के साथ ननिहाल में रहता था।
आगरा में सपा नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आया। यहां निकाय चुनाव को लेकर होने वाली बैठक निवर्तमान महानगर अध्यक्ष के घर पर ही संपन्न हो गई। इस बीच तमाम अन्य लोग कार्यालय पर इंतजार करते रहे।