यूपी के जिले आगरा में 15 साल की लड़की गुरुवार को होली खेलने के लिए घर से निकली थी। मगर शुक्रवार को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में देख भाई समेत पुलिस भी हैरान रह गई। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है।
यूपी के आगरा में भतीजों को जेल पहुंचाने के लिए चाचा ने झूठी कहानी रच डाली। चाचा ने खुद पर ही हमला करवाकर भतीजों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। मामले को लेकर पुलिस जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया।
यूपी के आगरा में हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए एक दूल्हा शादी के मंडप से सीधे सेंटर पर पहुंचा। दूल्हा बने छात्र ने बताया कि शादी से पहले उसकी पत्नी ने शर्त रखी थी कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करेगा। बता दें कि बुधवार को उसकी शादी थी।
यूपी के आगरा में पिता-पुत्र ने पीट-पीटकर एक कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया। इस बीच गली में खड़े लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे किसी ने भी उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया।
आगरा में गैस गीजर फटने के बाद बड़ा हादसा सामने आया। यहां मकान की छत गिरने से पति-पत्नी उसके नीचे ही दब गए। रसोई में जल रहे गैस चूल्हे से पत्नी बुरी तरह से झुलस भी गई है। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
यूपी के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। बता दें कि आगरा से वापस आ रहे डिजायर कार सवार दंपति समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
आगरा में बिल्डिंग गिरने के बाद क्षतिग्रस्त हुए मकानों को प्रशासन की ओर से ढहा दिया गया है। इसके बाद लोगों की नाराजगी सामने आ रही है। उनका कहना है कि उनकी जीवनभर की कमाई मलबे में दफन हो गई है।
आगरा में मकान गिरने के बाद लोगों में पलायन का डर देखा जा रहा है। मकान गिरने के बाद लोगों को दहशत में पूरी रात गुजारनी पड़ी। मकानों में दरार आने के बाद महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
आगरा में स्टेशन रोड पर बड़ा हादसा सामने आय़ा। यहां धर्मशाला के पास चल रहे खुदाई कार्य के चलते कई मकान ढह गए। मामले की जानकारी मिलने पर राहत और बचाव का काम किया गया।
यूपी के आगरा में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने रकाबगंज थाना क्षेत्र स्थित मेहर सिनेमाघर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पठान मूवी रिलीज न होने दिए जाने का ऐलान किया है।