पत्नी ऐश्वर्या राय के बर्थडे पर रोमांटिक हुए पति अभिषेक बच्चन, खूबसूरत फोटो शेयर कर लिखा-आई लव यू

Nov 02 2020, 10:54 AM IST

ऐश्वर्या राय बच्चन साल की हो गई है। उनका जन्म 1 नवंबर, 1973 को मंगलौर में हुआ था। ऐश्वर्या को उनके फैन्स से लेकर करीबी तक ने सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ने पत्नी को बेहद खूबसूरत अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस पोस्ट के साथ अभिषेक ने अपनी पत्नी के लिए खास रोमांटिक मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे वाइफी। धन्यवाद सभी चीजों के लिए। जो भी आपने हम सभी के लिए कीं और यह हमारे लिए मायने रखता है। आप हमेशा मुस्कुराएं और खुश रहें। हम आपको अंदर से बहुत प्यार करते हैं। आई लव यू...।