यास: ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश का दौर, ममता बोलीं- 3 लाख घरों को नुकसान हुआ, 1 करोड़ लोग प्रभावित

May 26 2021, 07:40 AM IST

चक्रवाती तूफान यास के खतरे को देखते हुए कई राज्य हाईअलर्ट पर हैं। बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में यास की तबाही की असर दिखाई देने लगा है। अंडमान के उत्तरी भाग और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना यह बवंडर उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा। यहां से करीब 12 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। तूफान से कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। तूफान बुधवार सुबह 9 बजे ही ओडिश के तट से टकरा गया था। लैंडफॉल के बाद ओडिशा के तटीय इलाकों में इस समय 150 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। समुद्र का पानी कई गांवों में घुस गया है।