कृषि कानूनों पर सरकार विभिन्न माध्यमों से लगातार किसानों को समझा रही है, लेकिन कोल्हापुर के एक बिजनेसमैन ने किसानों को समझाने का अनूठा तरीका अपनाया। उसने अपनी बेटी की शादी में आधे घंटे का एक सत्र रखा, जिसमें कृषि कानूनों पर फैलाई जा रही भ्रांतियों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान करीब 150 लोग शामिल हुए।
कृषि कानूनों के विरोध के बीच दिल्ली और आसपास के इलाकों में किसानों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के विरोध में 2 करोड़ हस्ताक्षरों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपा। खास बात ये है कि राहुल गांधी जिन कृषि कानूनों को किसान विरोधी बता रहे उन्हीं का समर्थन करते पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का वीडियो वायरल हो रही है।
हरियाणा के जींद के उचाना में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आने के लिए बनाए गए हेलीपैड को खोद डाला। इतना ही नहीं किसानों ने चौटाला के खिलाफ नारेबाजी भी की। चौटाला आज यहां हेलिकॉप्टर से आने वाले थे। लेकिन उनके आने से पहले ही किसानों ने हेलीपैड को खोद दिया।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यूपी और बिहार में धान 900 से 1000 रुपए में बिक रहा है, जो एमएसपी से काफी कम है। यदि ये कानून किसानों के हित में है, तो भाजपा बताएं कि किसान कहां जाकर धान बेचें, ताकि उन्हें एमएसपी से अधिक कीमत मिले।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का दल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से गुरुवार को मुलाकात करेगा। इस दौरान वे कृषि कानूनों के खिलाफ 2 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर वाले दस्तावेज राष्ट्रपति को सौपेंगे।
कृषि कानूनों को लेकर अब केरल में राज्य सरकार और राज्यपाल आमने सामने आ गए हैं। दरअसल, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने एलडीएफ सरकार के विशेष सत्र बुलाने की मांग को ठुकरा दिया। पी विजयन सरकार ने केंद्र द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों के विरोध में विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी।
मोदी सरकार द्वारा कृषि में सुधार को लेकर लाए गए 3 कानूनों पर घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ इन कानूनों के विरोध में राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में पंजाब और हरियाणा के किसान डेरा डाले हुए हैं, वहीं, इस मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियां भी सरकार पर निशाना साध रही हैं। यह पहला मौका नहीं है जब केंद्र की मोदी सरकार की किसी योजना या कानून का इस तरह विरोध हुआ है।
कृषि कानूनों के विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के किसानों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कृषि कानूनों को लेकर किसानों के बीच राजनीतिक पार्टियां भ्रम फैला रही हैं। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने उन 3 झूठों का भी जिक्र किया, जो कृषि कानूनों को लेकर बोले जा रहे हैं।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने किसान आंदोलन की आड़ में राजनीति कर रही पार्टियों को जमकर फटकार लगाई।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान उन्होंने नए कृषि कानूनों के लाभ गिनाए।