पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह हाल के दिनों में बिहार की सियासत में खासी चर्चा में रहे हैं, क्योंकि वह राजद में रामा सिंह की एंट्री को लेकर नाराज चल रहे हैं और उन्होंने इसका पुरजोर विरोध भी किया है। हालांकि यही कारण है कि रामा सिंह को अभी तक राजद में जगह नहीं मिल सकी है।
भारत - चीन सीमा विवाद के बीच मंगलवार को सुरक्षा मामलों पर केंद्रीय समिति की बैठक होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और चीन सीमा विवाद की मौजूदा स्थिति पर चर्चा और आगे की रणनीति पर बैठक होगी।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पत्र लिखा। उन्होंने कहा, एफबी इंडिया के अधिकारियों ने दक्षिणपंथी विचारधारा से जुड़े पेज को हटाने की कोशिश की। हालांकि इससे पहले फेसबुक इंडिया पर भाजपा के साथ सांठगांठ का आरोप लगा है। कांग्रेस ने फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी।
कोरोना महामारी के दौर में राजधानी भोपाल से एक इंसानियत को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां कोरोना से एक महिला की मौत हो जाने के बाद उसके सोने के सारे गहने हॉस्पिटल से चोरी हो गए। बेटे ने मां के जेवर को वापस दिलवाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को एक ईमेल भेज मदद मांगी
रामविलास पासवान को रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज में जुटे डॉक्टरों का कहना है कि कई तरह की परेशानी हैं। उनका हृदय भी ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है, लेकिन राहत की बात ये है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
रूस और चीन के बाद अब भारत भी कोरोना वैक्सीन बनाने की कगार पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य डॉ हर्षवर्धन ने दावा किया है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस साल के आखिरी तक कोरोना की वैक्सीन बन जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में जिन तीन वैक्सीन पर काम चल रहा है, वे किस स्टेज में हैं।
गजेंद्र सिंह ने लिखा, अस्वस्थता के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि गत दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आये हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। आप सभी स्वस्थ रहें और अपना ध्यान रखें।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। सीएम येदियुरप्पा ने बताया कि वे बिल्कुल ठीक हैं। डॉक्टरों की सलाह पर वे अस्पताल में भर्ती हुए हैं। येदियुरप्पा के देश के दूसरे ऐसे सीएम हैं, जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं। उनसे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने कहा कि वायरल वीडियो शेखपुरा के वार्ड 10 के पार्षद संजय यादव का है। वीडियो में वह एके 47 से गोली मारने की बात कर रहा है। उसकी बातों से साफ लग रहा है कि वह अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है।
18 किमी की दूरी तय कर लाचार दंपत्ति सदर अस्पताल पहुंचे, जहां कागजी करवाई पूरा करते करते डेढ़ घंटे लग गए। इसी दौरान नवजात ने दम तोड़ दिया। वहीं, अस्पातल प्रशासन के तरफ से किसी भी तरह के खास इंतजाम नहीं किए गए।