अशोकनगर के रहने वाले नितिन जैन काफी समय से भोपाल में रह रहे थे, वहीं पर वह इस नए वेरिएंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उनका सैंपल जांच के लिए भेजा तो रिपोर्ट में उनमे कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 6,019 एक्टिव केस हैं। 1,675,684 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण के कारण राज्य में 22,030 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 62 हजार नए केस मिले हैं, जबकि 2540 लोगों को जान गंवानी पड़ी। हालांकि रिकवरी लगातार बेहतर बनी हुई है। बीते दिन 1.07 लाख लोग रिकवर हुए।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली रुपाली 25 साल की है। कोरोना को हराने के दौरान उन्होंने महसूस किया कि शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक रूप से मजबूत होने पर वायरस को हराया जा सकता है।
मेरा मानना है कि लोगों को कोरोना से डरना नहीं चाहिए, क्योंकि मौत तो एक दिन सबको आनी है। बस शरीर को कोई कष्ट न हो इसके लिए इससे बचे और मॉस्क और सेनेटाइजर का उपयोग करें। मैं भी अपने पास मॉस्क रखता हैं, जब घर वालों के अलावा कोई आता है तो लगा लेता हूं और लोगों को लगाने के लिए भी कहता हूं।
बॉक्सिंग के दिग्गज खिलाड़ी रहे डिंग्को सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। 42 साल के डिंग्को पिछले कुछ समय से लीवर कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्होंने 1998 के बैंकाक एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था।
देश में लगातार दूसरे दिन एक लाख के अंदर नए केस सामने आए हैं। हालांकि 7 जून की तुलना में 8 जून को करीब 5 हजार केस बढ़ गए। पिछले 24 घंटे में 92 हजार से अधिक नये मामले मिले हैं। इस बीच 2222 लोगों की मौत भी हुई। इस समय देश में 12.26 लाख एक्टिव केस हैं। इनमें से 85% अकेले 10 राज्यों में हैं।
विजय के जज्बे को देखते हुए सैनिटाइजेशन बनाने वाली कंपनी डिटॉल ने उन्हें मध्य प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। जिसे अवर प्रोटेक्टर का टाइटल दिया गया है। विजय ने बताया कि शहर को पहले मैंने 6 जोन कोलार, बीएचईएल, बैरागढ़, ओल्ड भोपाल, करोंद और फिर जोन के हिसाब से हर दिन एक अलग जोन में सैनिटाइजेशन के लिए निकल जाता था।
जिस तरह से कोरोना के नये मामलों में गिरावट आ रही है, उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा टल गया है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 87 हजार से अधिक केस मिले हैं। यह 63 दिनों बाद सबसे कम आंकड़ा है। वहीं, मौतों पर भी अंकुश लगता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 2115 लोगों ने जान गंवाई। यह 46 दिनों बाद सबसे कम आंकड़ा है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी भी राज्य में नये मामले 20000 तक नहीं पहुंच सके।
महाराष्ट्र के पालघर में 6 दिन के मासूम ने कोरोना से जान गंवा दी। बताया जा रहा है कि बच्चे के परिजनों को इलाज के लिए 3 अस्पताल बदलने पड़े। बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म 31 मई को हुआ था। इसके बाद उसे एक के बाद दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया।