भारत ने एक ऐतिहासिक वैश्विक उपलब्धि हासिल की है। कोविड 19 से ठीक होने वाले रोगियों की दर के मामले में भारत ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका को पछाड़ते हुए विश्व में पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारत में अभी तक सबसे अधिक 42 लाख से अधिक (42,08,431) कोविड के रोगी ठीक हो चुके हैं। वैश्विक रिकवरी दर में भारत का योगदान करीब 19% है।