महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाटिल ने ट्वीट कर कहा- 70 प्रभावित घरों में काम आखिरकार शुरू हो गया है। सलमान खान का उल्लेख करते हुए उन्होंने लिखा- अभिनेता की मदद से, सरकार 70 परिवारों को उनके घरों के पुनर्निर्माण में मदद करने में सक्षम रही। फरवरी में सलमान ने एक कंपनी की मदद से गांव के लोगों के घर बनवाने का वादा किया था, जिनके घर 2019 में आई बाढ़ से प्रभावित हो गए थे।