तेजस के एक घंटा लेट होने पर यात्रियों को 100 रुपये, जबकि 2 घंटे से ज्यादा की देरी पर 250 रुपये का मुआवजा मिलेगा। है न मजे की बात?
बिहार के सभी जिलों में बनाए गए अलग-अलग परीक्षा केंद्र पर रविवार को सिपाही चयन की परीक्षा आयोजित की गई। मुजफ्फरपुर में सिपाही परीक्षा एक हाईटेक मुन्नाभाई पकड़ा गया।
मामला बिहार के सहरसा जिले का है। यहां बकरा चोरी के आरोप में पकड़ाए एक युवक को खूंटे से बांध कर जमकर पीटा गया। सुबह में खूटे में बंधी उसकी लाश मिली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित लोगों के गुस्से का सामना भी करना पड़ा।
महिलाओं के श्रृंगार में गहनों का काफी अधिक महत्व होता है। शास्त्रों की मान्यता है कि जिन घरों में महिलाएं सुंदर वस्त्रों के साथ ही गहनें भी धारण करती हैं, वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
झारखंड के साहिबगंज के दो चोरों ने 16 दिसंबर को महाराष्ट्र में चोरी की और उसके बाद लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पकड़ कर घर भाग गए। चोरों का पीछा करते-करते फ्लाइट से बिहार पहुंची महाराष्ट्र पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया।
प्याज की बढ़ी कीमतों के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हैदराबाद में सब्जी बेचने वाली महिला के ठेले से 20 किलो प्याज की चोरी कर ली गई। सुबह जब महिला ने देखा तो उसके ठेले से प्याज गायब थी। चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
साउथ कोरिया घूमने गए एक शेख का पर्स जब खो गया तो उसने सड़क चलते राहगीर से मदद मांगी। शख्स ने भी उसे 17 हजार रुपये दे दिए। लेकिन इस मदद के बदले शेख ने जो किया, वो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह डिवाइस आपके मोबाइल पर मैसेज करके जानकारी देगा कि आपकी टंकी पर कितना पेट्रोल डला है।
वॉट्सएप यूजर्स के लिए लगातार हैरान करने वाली खबर आ रही है। हाल ही में वॉट्सएप पर पेगासस स्पाईवेयर अटैक हुआ था। वॉट्सएप ने दुनियाभर के अपने 150 करोड़ यूजर्स को तुरंत एप को अपडेट करने को कहा था। लेकिन पेगासस के आने से वॉट्सएप डेटा को सुरक्षित रख पाने में मुश्किलें नजर आ रही है।
कई साल तक अंगूठी का कुछ अता-पता नहीं चला और इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि 18 कैरेट सोने से बनी इस अंगूठी को पिघला दिया गया है, लेकिन कला जगत के आर्थर ब्रैंड ने इसे अंतत: खोज निकाला।