दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है। मतगणना मंगलवार को होगी।
दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनावी कैम्पेन के दौरान अपने विवादित बयानों की वजह से काफी सुर्खियां बटोरने वाले कपिल मिश्रा भी आखिरी दिन पूरी ताकत से कैम्पेन में जुटे हैं।
ट्विटर पर कुछ दिनों में ऐसी सुविधा उपलब्ध होगी जो किसी भ्रामक या गलत जानकारी वाले ट्वीट को रीट्वीट करने पर उपयोक्ता को एक चेतावनी दिखाएगी। कंपनी यह सेवा पांच मार्च, 2020 से शुरू कर देगी। इसका मकसद उन भ्रामक या गलत जानकारी को फैलने से रोकना है जो सर्वजन की सुरक्षा के लिए या मतदाता को प्रभावित कर सकती हैं।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की लड़ाई अपने मुकाम की ओर बढ़ रही है। 8 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं। उससे पहले चुनाव जीतने के लिए नेताओं के बीच जबरदस्त जुबानी जंग शुरू है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पार्टियों की रैलियां, रोड शो और संपर्क अभियान भी तेजी पकड़ रहा है। इस बीच भाजपा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं।
शबाना आजमी एक्सीडेंट के 14 दिन बाद अस्पताल से घर वापस आ चुकी हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने फैंस का और अस्पताल के स्टाफ, डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया। उनका एक्सीडेंट जावेद अख्तर के जन्मदिन के एक दिन बाद 18 जनवरी को हुआ था।
दिल्ली के जामिया नगर इलाके में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई फायरिंग को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर घटना की निंदा करते हुए सत्ता पक्ष पर निशाना साधा है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में निर्भया के दोषियों को फांसी देने का मामला छाया हुआ है। भाजपा ने आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार की लापरवाही की वजह से दोषियों को फांसी देने में देर हुई। जिसके बाद आप नेताओं ने कहा था कि हम खुद चाहते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी हो।
निर्वाचन आयोग ने ट्विटर को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के उस विवादित ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया है जिसमें उन्होंने दिल्ली चुनाव की तुलना भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से की थी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। यहां से दोनों ऊंचाहार के अरखा में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय पाल सिंह घर गईं और उनके परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी।