दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने ऐलान किया है कि छठ पूजा पर 10 नवंबर को छुट्टी (Delhi Chhath Puja Holiday) रहेगी। छठ का त्योहार सार्वजनिक जगहों पर मनाया जा सकता है। हालांकि, दिल्ली में यमुना नदी के किनारे छठ पूजा मनाने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्रवाई भी हो सकती है।