वीआर चौधरी 1 अगस्त, 2020 से पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख थे। उन्हें एक लड़ाकू पायलट के रूप में 29 दिसंबर, 1982 को भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल किया गया था।
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाने वाले चार मंत्रियों को चन्नी की नई कैबिनेट से हटाए जाने की संभावना है।
पंजाब में दो दिन तक चलीं बैठकों और मंथनों के बाद आखिरकार राज्य के नए सीएम का फैसला ही गया। दिल्ली में बैठे पार्टी आलाकमानों ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब की कमान सौंप दी है।
चरणजीत सिंह चन्नी रूपनगर जिले की चमकौर साहिब विधानसबा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे।
पंजाब में कांग्रेस नए मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम के नामों का भी ऐलान कर सकती है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के उत्तराधिकारी नए सीएम का सहयोग दोनों डिप्टी सीएम करेंगे। कांग्रेस हाईकमान आज नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगी।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब सीएम पद से अपना इस्तीफा शनिवार की शाम को दे दिया था। इसके बाद से ही पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है।
एक दिन पहले मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पद से इस्तीफा दिया था। केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में रविवार को नए सीएम का चुनाव विधायक दल की बैठक में किया गया।
बीजेपी के कद्दावर नेता और राज्य के चार बार मुख्यमंत्री रहे बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। नए नेता का चयन कराने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक मंगलवार को बेंगलुरू पहुंचे थे.
आईटी नियम 2021 के प्रावधानों के अनुपालन में देरी को लेकर बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने ट्विटर की खिंचाई की। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर खिंचाई करते हुए न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा कि मंच को अब तक नियुक्ति करनी चाहिए थी। इसने 31 मई को अदालत के समक्ष अपने भ्रामक बयान के लिए अमेरिका स्थित फर्म को भी फटकार लगाई थी।
22 साल की उम्र में हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा था कि वे एक दिन असम के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस बात को आज 30 साल बीत गए हैं। हिमंत बिस्वा सरमा आ असम के सीएम हैं और गर्लफ्रेंड रिनिकी उनकी पत्नी हैं। रिनिकी ने हिमंत बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री बनने के बाद ये किस्सा मीडिया से शेयर किया।