ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार 14 जनवरी को रात लगभग 9 बजे सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन में मतभेद के चलते मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) पर्व 2 दिन यानी 14 और 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान पुण्य का विशेष महत्व है।
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में सूर्य को शक्ति और यश का प्रतीक माना जाता है और साथ ही ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। सूर्य जब किसी कुंडली में मजबूत स्थिति में होता है तब व्यक्ति की नेतृत्व क्षमता, मान प्रतिष्ठा और समृद्धि में वृद्धि होती है।
मकर राशि के लोग मेहनती, समर्पित और वफादार होते हैं। इनका स्वामी ग्रह शनि होता है, जिसकी वजह से ये महान अनुशासनशील बनते हैं। इस राशि के व्यक्ति जिस भी गतिविधि को चुनते हैं, उस क्षेत्र में शीर्ष तक पंहुचते हैं।
सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध 29 दिसंबर, बुधवार को राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में ये ग्रह 6 मार्च तक रहेगा। आमतौर पर ये ग्रह 28 दिन में राशि बदलता है, लेकिन इस बार ये ग्रह लगभग 2 महीने तक एक ही राशि में रहेगा। बुध के मकर राशि में आते ही धनु राशि में बना बुधादित्य योग समाप्त हो जाएगा।
29 दिसंबर, बुधवार को बुध ग्रह राशि बदलकर धनु से मकर राशि में आ जाएगा, जिससे धनु राशि में बन रहा बुधादित्य योग खत्म हो जाएगा। अब मकर राशि में अपने मित्र ग्रह शनि के साथ बुध ग्रह की युति रहेगी। आमतौर पर बुध ग्रह एक राशि में 21 दिनों तक रहता है। लेकिन अब ये मकर राशि में 68 दिनों तक रहेगा। इस बीच ये 21 दिन वक्री रहेगा यानी टेढ़ी चाल से चलेगा।
ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह बताए गए हैं। इन सभी का हमारे जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष की दृष्टि में सूर्य से लेकर राहु केतु तक सभी ग्रहों की अपनी गति है। अपनी-अपनी गति के अनुसार ही सभी ग्रह राशि चक्र में आगे बढ़ने के लिए अलग-अलग समय लेते हैं।
पद्म पुराण के अनुसार, जब अयोध्या के राजा दशरथ थे, उस समय ज्योतिषियों ने उन्हें बताया कि शनिदेव कृत्तिका नक्षत्र के अंत में पहुंच गए हैं और वे रोहिणी नक्षत्र का भेदन करके आगे बढ़ेंगे। ऐसा होने से संसार में 12 सालों तक भयंकर अकाल पड़ेगा।
Capricorn Tarot Card Horoscope 2022: वार्षिक राशिफल 2022 के अनुसार मकर राशि वाले जातकों के लिए कॅरियर में कई माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बनाएगा। पारिवारिक जीवन के हिसाब से यह वर्ष सामान्य ही रहेगा। यदि आप छात्र हैं तो, ये अवधि आपके जीवन में कई परिवर्तन लेकर आ रही है।
इस साल आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस साल आपको मेहनत भी बहुत करना पड़ेगी, लेकिन उतना परिणाम आपको नहीं मिल पाएगा। कुछ मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। एक के बाद एक समस्याएं आती रहेंगी।
शुक्र ग्रह 8 दिसंबर, बुधवार से धनु राशि से निकलकर मकर में आ चुका है। 19 दिसंबर को शुक्र इसी राशि में वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। इसी अवस्था में ये ग्रह 30 दिसंबर को पुन: पिछली राशि धनु में आ जाएगा।