सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट को लेकर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह एक बार फिर घेरे में हैं। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया में फर्जी पोस्ट की है। एक सप्ताह में दूसरी बार वह झूठे साबित हुए। इस बार उन्होंने एक नेशनल चैनल के ओपिनियन पोल को पोस्ट किया।
भगवान शिव की नगरी ओंकारेश्वर में आदि गुरू शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची मूर्ति बनकर तैयार हो चुकी है। जल्द ही इस मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसको लेकर बड़ी अपडेट दी है।
राजस्थान के धौलपुर से भैंस खरीदने चार लोग मध्यप्रदेश गए थे। रात में लौटते समय अचानक वाहन असंतुलित होकर पलट गया जिसमें चारों लोगों की जान चली गई। चार भैंसों की भी मौत हो गई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के सागर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति के केंद्र संत रविदास के भव्य मंदिर और स्मारक निर्माण की नींव रखी।उन्होंने सागर से कोटा-बीना रेल लाइन दोहरीकरण का लोकार्पण एवं विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
मध्यप्रदेश की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अत्यंत हर्ष की बात है कि हमारे प्रदेशवासियों के सहयोग और वन विभाग के अथक प्रयासों के फलस्वरूप, चार वर्षों में हमारे प्रदेश में जंगल के राजा बाघों की संख्या 526 से बढ़कर 785 हो गई है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुलाना, शाजापुर से स्कूल चले हम अभियान 2023 का शुभारंभ किया। इसके पूर्व उन्होंने प्रदेश में पहले सीएम राईज स्कूल के नवनिर्मित भवन का गुलाना में लोकार्पण कर भवन का अवलोकन किया।
मध्य प्रदेश में हुई संयुक्त भर्ती परीक्षा (पटवारी परीक्षा) के आए परिणाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। वजह है टॉप 10 में से 7 टॉपर्स ग्वालियर स्थित परीक्षा केंद्र NRI कॉलेज से हैं। सरकार ने अब इसके लिए तथ्यात्मक जानकारी जारी की है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में विधानसभा में मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के शासकीय सेवकों की क्षमता निर्माण के लिये "मध्यप्रदेश क्षमता निर्माण नीति-2023'' का अनुमोदन किया गया ।
श्री शिवराज सिंह चौहान ने नेहरू स्टेडियम में संविदा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा- 'संविदा कर्मचारियों के लिए अनुबंध की प्रक्रिया समाप्त होगी और उन्हें नियमित कर्मचारियों की तरह अवकाश, बीमा, ग्रेच्युटी और अनुकंपा नियुक्ति के लाभ मिलेंगे।
पूजा अर्चना के बाद प्रियंका गांधी जबलपुर में चुनावी शंखनाद कर सभा को संबोधित करेंगी। देखें वीडियो…