दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। इसके बाद एग्जिट पोल के आए, जिनमें आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, भाजपा को अधिकतम 26 सीटें और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के तुरंत बाद मनोज तिवारी ने कहा, सभी एग्जिट पोल फेल होंगे।