झारखंड के साहिबगंज के दो चोरों ने 16 दिसंबर को महाराष्ट्र में चोरी की और उसके बाद लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पकड़ कर घर भाग गए। चोरों का पीछा करते-करते फ्लाइट से बिहार पहुंची महाराष्ट्र पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर लिया।
महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को किसानों के 2 लाख रुपए तक कर्ज माफ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यहां विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन घोषणा करते हुए कहा,"30 सितम्बर 2019 तक लिए गए फसल ऋण हमारी सरकार द्वारा माफ किए जाएंगे।"
शिवसेना ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे सतर्क रहना चाहिए क्योंकि उसके कई सदस्य राज्य में उद्धव ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी सरकार के संभवत: मित्र बन गए हैं
सदन में जबर्दस्त हंगामा देखने को मिला जहां विपक्षी भाजपा और सत्तारूढ़ शिवसेना के सदस्य इस मुद्दे को लेकर एक-दूसरे से उलझ गए और सदन में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।
एकनाथ खडसे और पंकजा मुंडे द्वारा महाराष्ट्र में पार्टी नेतृत्व के प्रति नाराजगी जताए जाने के एक दिन बाद प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि 'पार्टी विरोधी गतिविधियां' सहन नहीं की जाएंगी
नागरिकता संशोधन अधिनियम को कई राज्य सरकारों द्वारा लागू करने से मना करने के बाद महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन राउत ने शुक्रवार को कहा कि उनके राज्य में भी इस कानून के लागू होने का सवाल ही नहीं है
महाराष्ट्र सरकार के मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। गृह मंत्रालय शिवसेना और वित्त मंत्रालय एनसीपी के खाते में गया है। महाराष्ट्र में गृह मंत्री का पद मुख्यमंत्री की सहयोगी पार्टी को देने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार शिवसेना ने इस परंपरा को तोड़ा है और खुद के पास ही यह मंत्रालय रखा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस राज्य में बनी गठबंधन सरकार का हिस्सा है और निर्णय लेने के दौरान इसकी भी बात सुनी जानी चाहिए।
2 दिसंबर के दिन महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित सीएम उद्धव ठाकरे ने घोषणा करते हुए बताया कि उनकी सरकार मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन परियोजना की समीक्षा करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस परियोजना का पैसा महाराष्ट्र सरकार किसानों की कर्जमाफी के लिए करेगी।
महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने मिलकर सरकार तो बना ली, लेकिन शपथ ग्रहण के बाद शिवसेना को झटका लगा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक शिवसेना के लगभग 400 कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।