मेरठ में एक 22 साल की युवती की सिर काटकर निर्ममता से हत्या कर दी गई है। कातिलों ने शव सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अभी मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बिहार में शराब बंदी का कानून लागू होने के बाद इसका अवैध धंधा लोगों को अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है। ताजा मामलें में प्रदेश के सारण जिलें में जहरीली शराब पीने से 7 लोग इसके शिकार हुए, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई और 2 लोगों की आंख की रोशनी चली गई।
यूपी के जिले महराजगंज में एक बालक को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। मासूम पर हमला कर तेंदुए ने उसकी जान ले ली। यह घटना जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के चकदह की है। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
आणंद के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक गुप्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हादसा शाम को करीब 7 बजे हुआ है। हादसा कांग्रेस विधायक के दामाद की कार से हुआ है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
यूपी के कानपुर में छत पर सो रहा एक युवक और उसकी पत्नी हादसे का शिकार हो गई। अचानक ही पड़ोसी की दीवार गिरने के बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इस बीच घायल पत्नी का इलाज अस्पताल में जारी है।
यूपी के बांदा से बड़ा हादसा सामने आया। यहां यमुना में नाव पलटने के बाद 20 लोगों के डूबने की बात सामने आ रही है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।
डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक परिवार ने अपना मुखिया खो दिया। उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल की जांच में डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। इलाज में लापरवाही बरतने के दौरान मरीज की मौत हो गई। लेकिन चार साल बाद भी परिवार को न्याय नहीं मिला।
बिहार राज्य में शराब बंदी लागू है फिर भी अवैध मदिरा बिक रही है। इललीगल शराब तस्कर वहां एक्टिव है। प्रदेश में जहरीली शराब पीने से लोगों की जान जा रही है। इन तस्करों को पकड़ पुलिस ने चंद रुपयों के लिए छोड़ दिया। अब जांच के बाद तस्करों के साथ पुलिस भी गए जेल।
पुलिस ने बताया कि मृतक देवव्रत शुक्ला दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र का रहने वाला था। एक दोस्त दूसरे की फोटो की खींच रहा था, उसने जैसे ही मोबाइल पर क्लिक बटन को दबाया इतने में फोटो खिंचा रहे दोस्त की मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल के बीरभूमि जिले में बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में कम से कम नौ लोगों के मौत की सूचना है। यह हादसा एक बस दुर्घटना की वजह से हुआ है। बस की ठोकर से ऑटो में सवार सभी महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।