यूक्रेन रिटर्न स्टूडेट्स और उनके पैरेंट्स भविष्य को लेकर चिंतित हैं। वापसी की कोई उम्मीद नहीं दिख रही और पढ़ाई भी अधर में है। ऐसे में बच्चों के माता-पिता ने सरकार से मांग की है कि अब उनके बच्चों का फ्यूचर सरकार के ही हाथ में है। किसी तरह उनकी पढ़ाई पूरी करवाएं।
रूस-यूक्रेन के युद्ध को 5 अगस्त को 165 दिन हो गए हैं। इसकी शुरुआत 24 फरवरी से हुई थी। युद्ध कितना और खिंचेगा, किसी को नहीं पता। इस दौरान ऐसी कई तस्वीरें और घटनाएं सामने आ रही हैं, जो दर्द-सदमे से भरी हैं।
रूस के युवक का यूक्रेनी युवती पर दिल आ गया। दोनों में प्रेम बढ़ा और फिर शादी का फैसला किया। शादी के बंधन में बंधे मगर हिंदू रीति-रिवाज से और वह भी हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित एक आश्रम में।
यूक्रेन के एक मंत्री के सलाहकार ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक प्रेमी-प्रेमिका जोड़ा डिपार्टमेंटल स्टोर के बाहर प्रपोज करता दिख रहा है। बाद में इमोशनल होकर दोनों एकदूसरे को गले लगा लेते हैं। यूक्रेन पांच महीने बाद भी युद्ध से जूझ रहा है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लिखा, "यूक्रेन में युध्द अभी खत्म नहीं हुआ है... यह दुनिया के सबसे बड़े मानव के विस्थापन संकटों में से एक है। इससे पहले युध्द के 100 दिन पूरे होने के बाद भी पीसी ने इस पर रिएक्ट किया था।
रूस-यूक्रेन युद्ध को 21 जुलाई को 149 दिन हो गए हैं। युद्ध कब तक खिंचेगा, कोई अनुमान नहीं लगा पा रहा है। इस बीच मीडिया में भी अब युद्ध से जुड़ीं खबरें धीरे-धीरे सिमटती और सिकुड़ती जा रही हैं। युद्ध की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही हैं। पढ़िए युद्ध से जुड़े कुछ चौंकाने वाले और इमोशनल फैक्ट्स...
यूक्रेन के सैनिक को मारने के लिए आई बंदूक की गोली उसके मोबाइल फोन से टकरा गई। इसके बाद जब सैनिक ने फाेन की हालत देखी तो उसे समझ में आया कि खतरा कितना बड़ा था और एक फोन ने कैसे उसकी जान बचा ली।
यूक्रेन ने अचानक से पांच देशों में अपने राजदूतों को बर्खास्त कर सबको हैरान कर दिया है। यूक्रेन की राष्ट्रपति की वेबसाइट पर इन कार्रवाईयों के संबंध में जानकारी तो दी गई है लेकिन बर्खास्तगी का कारण नहीं बताया गया है।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 7 जुलाई को 135 दिन हो गए हैं। युद्ध के मैदान से कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो डराती हैं, तो हौसला भी बढ़ाती हैं। यह तस्वीर दिखाती है कि जब तक जिंदगी बकाया है, मौत भी रास्ता बदल लेती है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से बात की है। उन्होंने बातचीत से यूक्रेन संकट के हल पर बल दिया है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार पर चर्चा की।