कोरोना महामारी के असर और रूस-यूक्रेन जंग के चलते 2022 में दुनिया की अर्थव्यस्था को बड़ा नुकसान पहुंचा। इस साल वैश्विक बाजारों में 14 ट्रिलियन डॉलर (1,15,79,47,00,00,00,000 रुपए ) का नुकसान हुआ है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की फुटबॉल विश्वकप के दौरान शांति का संदेश देना चाहते थे। फीफा ने जेलेंस्की के अनुरोध को खारिज कर दिया है। फीफा का मानना है कि खेल आयोजन से राजनीतिक मैसेज देना ठीक नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन युद्ध, जी-20 सम्मेलन और अन्य मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
पोलैंड में गिरी जिस मिसाइल के चलते दो लोगों की मौत हुई थी उसे रूस नहीं यूक्रेन की ओर से दागा गया था। पोलैंड के राष्ट्रपति अंद्रेजेज डूडा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मिसाइल यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम का हो सकता है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित दुनिया भर के नेता, 17वें समूह 20 (जी20) शिखर सम्मेलन(G20) Summit) के लिए इंडोनेशिया में एकत्रित हुए हैं। समिट बाली शहर में हो रही है। G20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर दो दिन चलेगा।
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 8 महीने से चल रहे युद्ध के बीच इंडोनशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इसके लिए दुनियाभर के 20 ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां इकट्ठा हो रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 45 घंटे के स्पेशल दौरे पर इंडोनेशिया (Indonesia) रवाना हो चुके हैं।
यूक्रेन युद्ध के बाद वैश्विक रणनीतियां बदल चुकी है। पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। हालांकि, भारत लगातार एक संतुलन बनाए हुए है। भारत और रूस विभिन्न स्तरों पर मजबूत और निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में सितंबर में समरकंद में मुलाकात की।
राजस्थान सरकार ने यूक्रेन से अपने खर्चों पर देश लौटने के चलते घोषणा की है कि वह उनके हवाई यात्रा का किराया वापस लौटाएगी। इसके लिए प्रदेश वित्त विभाग ने फंड भी स्वीकृत कर दिया है। जानिए एलिजिबल कैंडिडेट को कितनी राशि मिलेगी।
Himachal Pradesh Assembly Election 2022: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग का असर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। यहां 10 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 8 दिसंबर को मतगणना होगी।
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कहा कि 19 अक्टूबर को एंबेसी द्वारा जारी एडवाइजरी के क्रम में यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को दुबारा चेतावनी जारी की जा रही है। यहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया जा रहा है कि वह तत्काल प्रभाव से देश छोड़ दें।