यूक्रेन में रह रहे करीब 1500 भारतीय छात्रों ने पढ़ाई बीच में छोड़कर भारत लौटने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे पढ़ाई बीच में छोड़कर देश नहीं लौट सकते।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन के डोनेट्स्क, खेरसॉन, लुहान्स्क और जापोरिज्जिया में मार्शल लॉ की घोषणा की है। दूसरी ओर भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में रह रहे लोगों को तुरंत चले जाने की सलाह दी है।
यूक्रेन से दिलचस्प मगर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कुछ यूक्रेनी नागरिक ऐसे हैं, जो रूस के समर्थन में लड़ रहे हैं। ओलेग इनमें एक हैं। यूक्रेन में रहते हुए रूस के समर्थन वाली अलगाववादी सेना की ओर से लड़ रहे हैं। उनका बेटा अर्तर उन्हीं के खिलाफ यूक्रेन की सेना में भर्ती हुआ है।
जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अपने दुश्मनों को एक बार में अधिक से अधिक संख्या में नुकसान पहुंचाने के लिए खास तकनीक अपनाई थी। यह था कैमिकेज अटैक और इसे अब रूस ने अपनाया है यूक्रेन से चल रही जंग में, मगर अपने नए अंदाज में।
रूस के बेलगोरोद के एक मिलिटरी ट्रेनिंग ग्राउंड में हुए आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। ये लोग यूक्रेन में लड़ने के लिए ट्रेनिंग ले रहे थे। जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर मारे गए।
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 7 महीनों से चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्रीमिया ब्रिज पर हमले के बाद रूस बुरी तरह बौखलाया हुआ है। ऐसे में यूक्रेन को अब इस बात का डर सता रहा है कि रूस कहीं बदला लेने के लिए उस पर परमाणु हमला न कर दे।
रूस ने यूक्रेन पर 75 मिसाइलें दागी हैं। धमाका इतना तेज था कि राजधानी कीव दहल गई। बम धमाकों में 8 लोगों मारे गए हैं और 24 घायल हुए हैं। धमाके के चलते कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए।
शांति के नोबेल पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी गई है। नोबेल समिति ने बेलारूस के मानवाधिकार एडवोकेट एलेस बियालियात्स्की सहित रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को नोबेल पीस पुरस्कार से सम्मानित किया है।
आंध्र प्रदेश के डॉक्टर ने भारत सरकार से अपने पालतू जानवरों जगुआर और पैंथर को यूक्रेन से बचाने की अपील की है। आंध्र प्रदेश के हड्डी रोग डॉक्टर उस वक्त यूक्रेन में थे जब युद्ध शुरू हुआ। डॉक्टर को तो यूक्रेन से निकाल लिया गया लेकिन उनके पालतू जानवरों (चीतों) को नहीं निकाला सका।
बिजनेस टाइकून एलन मस्क और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दीमीर जेलेन्सकी के बीच ट्विटर पर विवाद शुरू हो गया। यह विवाद यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे जंग के पीस प्लान के आइडिया पर शुरू हुआ, जो एलन मस्क ने दिया है।