राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से और अधिक मानवीय मदद देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन को मेडिकल उपकरणों की जरूरत है। इसके साथ ही जेलेंस्की ने लड़ाई (Russia Ukraine war) बंद कराने की भी गुहार लगाई है।
यूक्रेन की प्रथम उप विदेश मंत्री एमिन दझापरोवा (Emine Dzhaparova) ने भारत को विश्वगुरु बताते हुए लड़ाई बंद कराने में बड़ा रोल निभाने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि रूसी सैनिक यूक्रेन में रेप और हत्याएं कर रहे हैं।
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, यूक्रेन की महिला मंत्री एमीन झापरोवा सोमवार को अधिकारिक तौर पर यहां पहुंच जाएंगी।
जंग (Russia Ukraine War) में रूस के खिलाफ यूक्रेन को बड़े पैमाने पर मदद करने की अमेरिका-नाटो की टॉप सीक्रेट योजनाएं लीक हो गईं हैं। इससे पेंटागन में हड़कंप मचा है। डॉक्यूमेंट्स को ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्स से हटाने की कोशिश जारी है।
यूपी के जिले कानपुर के करौली बाबा ने अब नया अजीबोगरीब बयान दिया है कि यूक्रेन-रूस के बीच हो रहे युद्ध को वह रोक सकते है। इसके लिए उनको दोनों नेताओं की याददाश्त को मिटाना होगा।
विश्व बैंक (World Bank) की रिपोर्ट के अनुसार रूस से हो रही लड़ाई के चलते यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है। इसके पुनर्निर्माण में 411 बिलियन डॉलर की लागत आएगी। जंग आगे जारी रहने पर लागत और बढ़ जाएगी।
जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा अचानक ही यूक्रेन जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। इससे पहले अमेरिकी प्रेसीडेंट भी अचानक ही यूक्रेन पहुंचे थे। वहीं चीनी राष्ट्रपति भी रूस के दौरे पर हैं।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की रूस की तीन दिन की यात्रा सोमवार से शुरू हुई। जिनपिंग ने दावा किया है कि उनके पास रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने का प्लान है। इसमें सभी पक्षों की चिंताओं को ध्यान में रखा गया है।
एक दिन पहले ही यूक्रेन युद्ध का अपराधी मानते हुए इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने पुतिन के खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट ने कहा कि पुतिन ने यूक्रेन में वॉर क्राइम किया है।
भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा कि इस समय दुनिया को एकमत होकर काम करने की जरूरत है। दुनिया की चुनौतियों को मिलकर ही संभाला जा सकता है। ऐसे में G20 देशों पर असाधारण जिम्मेदारी है।