सपा के संस्थापक सदस्य रहे बेनी प्रसाद वर्मा और मुलायम सिंह यादव के बीच अनूठा रिश्ता ताउम्र रूठने- मानने का रहा। वर्ष 2009 में समाजवादी पार्टी से नाराज होकर बेनी कांग्रेस में गए। मनमोहन सरकार में मंत्री बने। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव हार जाने के बाद उनका कांग्रेस से मोह भंग हुआ। भाजपा में जाने की चर्चाएं भी चलीं, लेकिन मुलायम के एक बार कहने पर बेनी सपा में वापस लौट आए।