आज दीपोत्सव पर अयोध्या लाखों दियों की रौशनी से जगमगा उठेगी। वनवास और श्रीलंका विजय कर लौटे मर्यादा पुरुषोत्मक भगवान राम के अयोध्या वापस लौटने का प्रतीक पर्व दीपावली अयोध्या में धूमधाम से मनाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने पांच दिवसीय दौरे पर गोरखपुर जा रहे हैं। सीएम पांच अक्टूबर देर शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। वे चार से पांच बजे के बीच चंपा देवी पार्क में मोरारी बापू की कथा का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वह अगले पांच दिन तक गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे। उनके आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
महान समाज सुधारक और नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर दास ने कहा कि जामताड़ा जिला उनकी कर्मभूमि रही है अतः अब करमा टांड प्रखण्ड का नाम बदलकर ईश्वरचंद्र विद्यासागर प्रखंड कर दिया जायेगा।
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 13 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की कमान खुद संभाल ली है। सीएम लगातार उन जनपदों के दौरे पर हैं जहाँ पर उपचुनाव होने हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ आज कानपुर, बाराबंकी व मऊ का दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को धर्म नगरी चित्रकूट में कामदगिरि की परिक्रमा के दौरान झाड़ू लगाई। उन्होंने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। सीएम ने यहाँ प्रदेश के पहले रोपवे का उद्घाटन भी किया।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ लोकभवन में माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।
धर्मेंद्र सिंह यूपी प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं और उन्होंने हिन्दी विषय में एमए तक की पढ़ाई की है। उनकी आर्थिक स्थिति अभी ठीक नहीं है इसी वजह से उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कौशल विकास मिशन को लागू करने वाला यूपी देश का पहला राज्य बना है। यूपी में सुरक्षा और निवेश का वातावरण बना है और निवेश के लिए सफल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, अब यदि कोई व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर गोवंश ले जाता है, तो गोसेवा आयोग उसे प्रमाणपत्र देगा। सुरक्षा की जिम्मेदारी भी आयोग की ही होगी, ताकि लिंचिंग जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुना करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने दशकों से लंबित न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागू किया और किसान सम्मान निधि योजना को लागू कर किसानों को समृद्ध बनाने का काम किया है।