कर्क शनि राशिफल 2025: क्या इस साल खत्म होगी शनि की ढैय्या, कब से चमकेगी किस्मत?

Published : Dec 07, 2024, 02:21 PM ISTUpdated : Jan 01, 2025, 09:05 AM IST
Kark-Shani-Rashifal-2025

सार

Shani Rashifal 2025: इस साल शनि की ढैय्या कर्क राशि वालों पर से खत्म होगी, इसके बाद इनके अच्छे दिन शुरू होंगे। कुल मिलाकर ये साल कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। 

Kark Rashi Par shani ki dasha 2025: शनि की ढैय्या का प्रभाव जिस राशि पर होता है, उसे अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस साल कर्क राशि वालों से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो रहा है। यानी साल 2025 इस राशि के लोगों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। 29 मार्च के बाद इस राशि के लोगों को गोल्डन पीरियड शुरू हो सकता है। आगे जानिए साल 2025 में शनि ग्रह कर्क राशि पर कैसा असर डालेगा…

साल की शुरूआत में रहेगा ढैय्या का प्रभाव

साल 2025 की शुरूआत में कर्क राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। ये समय इनके लिए कष्टकारी रहेगा। धन हानि हो सकती है, कोई बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। बिजनेस की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी। दूसरों की बातों में आने से बचें।

29 मार्च के बाद शुरू होंगे अच्छे दिन

29 मार्च के बाद जैसे ही शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही कर्क राशि पर से शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी और इस राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इस समय इन्हें नौकरी-बिजनेस में लाभ होगा। अचल संपत्ति से लाभ होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा जो आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी जो भविष्य में आपके लिए शुभ फल देने वाली रहेगी।

इस समय मिलेंगे मिले-जुले फल

शनि के वक्रत्व काल में यानी 13 जुलाई से 28 नवंबर के बीच का समय कर्क राशि वालों के लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा यानी इस समय कुछ अच्छी चीजें भी होंगी और कुछ मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। परिवार में किसी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है, जिसकी वजह से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कोई आपके खिलाफ षड़यंत्र भी रच सकता है।

ये उपाय करें-

1. सवा रत्ती का नीलम किसी योग्य ज्योतिष से सलाह लेकर धारण करें। इससे आपको लाभ होगा।
2. प्रत्येक शनिवार को शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।
3. मछलियों के लिए तालाब या नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें।
4. कुष्ठ रोगियों की सेवा करें यानी उन्हें भोजन, चप्पल-जूते, कंबल आदि चीजों का दान करें।
5. भूलकर अपने अधीन काम करने वालों लोगों को बेवजह परेशान न करें।


ये भी पढ़ें-

मेष शनि राशिफल 2025: शुरू होगी साढ़ेसाती, कैसा बीतेगा ये साल-क्या करें उपाय?


वृषभ शनि राशिफल 2025: कभी रहेंगे परेशान-कभी खुश, जानें कब, क्या होगा आपके साथ?


मिथुन शनि राशिफल 2025: शनि बनाएगा कंगाल या देगा फायदा, जानें साल भर का हाल?


सिंह शनि राशिफल 2025: शुरू होगा बुरा समय, कैसा बीतेगा ये साल-कैसा होगा हाल?


कन्या शनि राशिफल 2025: कब से शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें क्यों खास रहेगा ये साल?


तुला शनि राशिफल 2025: नौकरी या बिजनेस, किसमें होगा फायदा-मिलेंगे शुभ फल?


वृश्चिक शनि राशिफल 2025: कब खत्म होगी शनि की ढैय्या और शुरू होंगे अच्छे दिन?


धनु शनि राशिफल 2025: शनि की ढैय्या करेगी परेशान, होगी धन हानि-नहीं मिलेगी सफलता


मकर शनि राशिफल 2025: कब मिलेगा साढ़ेसाती से छुटकारा, क्या-क्या होंगे फायदे?


कुंभ शनि राशिफल 2025: कब रहेगा साल का सबसे खराब टाइम-किन कामों में होंगे असफल?


मीन शनि राशिफल 2025: पूरे साल रहेंगे परेशान, बिगडे़गा बजट-हो सकता है ट्रांसफर


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज