2025 में शनिदेव किसकी चमकाएंगे किस्मत, किसे करेंगे परेशान? जानें शनि राशिफल से

Published : Jan 01, 2025, 07:00 AM ISTUpdated : Jan 01, 2025, 08:49 AM IST
Shani-Rashifal-2025

सार

Shani Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर शनि का प्रभाव से सबसे ज्यादा होता है। साल 2025 में शनि राशि परिवर्तन करेगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। 

Shani Yearly Horoscope 2025: शनि एक ऐसा ग्रह है, जो हमारे जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। साल 2025 में 29 मार्च को शनि कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा। शनि के राशि बदलते ही कुछ लोगों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं, वहीं कुछ लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आगे जानिए साल 2025 में किस राशि पर शनि का कैसा प्रभाव होगा…

शनि मेष राशिफल 2025

साल 2025 की शुरूआत में शनि मेष राशि से ग्यारहवें स्थान पर रहेगा। 11वां शनि धन लाभ के लिए ठीक माना जाता है। यानी इस दौरान आपको धन लाभ के कई योग बनेंगे। 29 मार्च को शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही शनि की साढ़ेसाती मेष राशि पर शुरू हो जाएगी, जो पूरे साल रहेगी।

शनि मेष राशिफल 2025 पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


शनि वृषभ राशिफल 2025

साल 2025 में वृषभ राशि वालों के लिए शनि की स्थिति मिला-जुला फल देने वाली रहेगी। यानी शनि के कारण जहां शुभ फल मिलेंगे, वहीं कुछ अशुभ स्थितियां भी बन सकती हैं। साल 2025 की शुरूआत में शनि आपकी राशि से दसवें स्थान पर रहेगा। शनि की ये स्थिति आपके लिए परेशान करने वाली रहेगी।

शनि वृषभ राशिफल 2025 पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


शनि मिथुन राशिफल 2025

साल 2025 में मिथुन राशि वालों के लिए शनि की स्थिति शुभ फल देने वाली रहेगी। इन्हें धन लाभ के साथ-साथ अन्य कईं फायदे भी होंगे। बिजनेस में किए गए नए प्रयोग आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। घर के लिए नई वस्तुएं खरीद सकते हैं। अगर कहीं पैसा अटका है तो वह मिलने की पूरी-पूरी उम्मीद है।

शनि मिथुन राशिफल 2025 पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


शनि कर्क राशिफल 2025

इस साल कर्क राशि वालों से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो रहा है। यानी साल 2025 इस राशि के लोगों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। 29 मार्च के बाद इस राशि के लोगों को गोल्डन पीरियड शुरू हो सकता है यानी इनके जीवन में खुशहाली आ सकती है।

शनि कर्क राशिफल 2025 पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

शनि सिंह राशिफल 2025

साल 2025 में सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव 29 मार्च से शुरू होगा, जो साल के अंत तक रहेगा। शनि की ये स्थिति सिंह राशि वालों के लिए ठीक नहीं रहेगी। इस राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी।

शनि सिंह राशिफल 2025 पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


शनि कन्या राशिफल 2025

साल 2025 की शुरूआत में शनि कन्या राशि से छठे स्थान पर रहेगा। ये स्थिति इस राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेग। शत्रु हावी नहीं हो पाएंगे। धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति फायदेमंद रहेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।

शनि कन्या राशिफल 2025 पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


शनि तुला राशिफल 2025

साल 2025 की शुरूआत में शनि तुला राशि से पांचवें स्थान पर रहेंगे। ये स्थिति शुभ फल देने वाली रहेगी। भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार करेंगे और उस योजनाओं पर काम भी शुरू करेंगे। निकट भविष्य में इन योजनाओं का लाभ भी देखने को मिलेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। मनचाहा भोजन भी मिलेगा।

शनि तुला राशिफल 2025 पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


शनि वृश्चिक राशिफल 2025

साल 2025 की शुरूआत में वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। इस दौरान इनकी सेहत बिगड़ सकती है। अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। पैसा भी काफी खर्च हो सकता है। संभव है कि किसी से पैसा उधार लेना पड़े। कोई दुश्मन परेशान करने की पुरजोर कोशिश करेगा।

शनि वृश्चिक राशिफल 2025 पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


शनि धनु राशिफल 2025

29 मार्च से इस राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू होगा, जो पूरे साल बना रहेगा। इस राशि के लोगों को एक के बाद एक कईं समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कोई अप्रिय घटना इनके साथ घट सकती है। इस समय इनको वाहन आदि सावधानी से चलाना होगा

शनि धनु राशिफल 2025 पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


शनि मकर राशिफल 2025

साल 2025 मकर राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहेगा क्योंकि 29 मार्च को इस राशि पर से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा। इसके बाद का समय इनके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इनके धन लाभ के साथ-साथ और भी कईं फायदे हो सकते है। इनके लिए समय अनुकूल रहेगा।

शनि मकर राशिफल 2025 पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


शनि कुंभ राशिफल 2025

साल 2025 कुंभ राशि वालों के लिए परेशानियों से भरा रहेगा। इस साल 29 मार्च तक शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण रहेगा, इसके बाद तीसरा चरण शुरू होगा, जो पूरे साल रहेगा। ये साल धन हानि वाला रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां भी बनी रहेंगी। पैसों की तंगी भी रह सकती है।

शनि कुंभ राशिफल 2025 पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


शनि मीन राशिफल 2025

शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण पूरे साल मीन राशि पर रहेगा, जिसके चलते इस राशि वालों के सामने रोज नई परेशानी आ सकती है। सोच-समझकर लिए गए निर्णय भी गलत साबित होंगे। व्यर्थ के कामों में समय बीतेगा। ये साल इस राशि वालों के लिए ठीक नहीं कहा जा सकता।

शनि मीन राशिफल 2025 पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज