Published : Jul 20, 2025, 06:34 AM ISTUpdated : Jul 20, 2025, 11:53 PM IST

Hindi News Live 20 July 2025: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को हुई फूड पॉइजनिंग, तीन दिन घर पर करेंगे आराम

सार

मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को कांवड़ियों ने बेटे के सामने सीआरपीएफ जवान गौतम के साथ मारपीट कर दी। बेटे की शिकायत पर RPF ने तीन कांवड़ियों को गिरफ्तार किया, जबकि चार नाबालिगों का चालान किया गया है। घटना के बाद जवान ब्रह्मपुत्र मेल से मणिपुर के लिए रवाना हो गए। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कांवड़िए जवान को पीटते नजर आ रहे हैं।

Benjamin Netanyahu

11:53 PM (IST) Jul 20

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को हुई फूड पॉइजनिंग, तीन दिन घर पर करेंगे आराम

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को फूड पॉइजनिंग हो गई है। उन्हें डिहाइड्रेशन भी है, जिसके चलते नसों के जरिए तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं।

Read Full Story

11:51 PM (IST) Jul 20

जिसका कायम है प्रताप, वह है आपका अपना तेज प्रताप... सोशल मीडिया पर बदला 'पता', अपने साथ लगाई इनकी तस्वीर

Tej Pratap Yadav new party: तेज प्रताप यादव ने फेसबुक और ट्विटर पर 'टीम तेज प्रताप' नाम से एक नया सोशल मीडिया पेज लॉन्च किया है। उन्होंने लालू और राबड़ी की तस्वीरों के साथ एक नारा भी दिया है। जिसके बाद नई पार्टी बनाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

 

Read Full Story

11:26 PM (IST) Jul 20

'अब हम में से नहीं रहे शशि थरूर', कांग्रेस नेता मुरलीधरन ने किया बड़ा खुलासा

कांग्रेस नेता के मुरलीधरन ने कहा है कि जब तक शशि थरूर राष्ट्रीय मुद्दों पर अपना रुख नहीं बदलते उन्हें पार्टी कार्यक्रम में बुलाया नहीं जाएगा। वह अब हम में से एक नहीं रहे।

 

Read Full Story

11:18 PM (IST) Jul 20

दुनिया देखेगी बिहार की पहचान, वैशाली में खुल रहा बुद्ध का भव्य स्तूप, 15 देशों के बौद्ध भिक्षु होंगे शामिल

Buddha Memorial Bihar:बिहार के वैशाली में बौद्ध पर्यटन का एक नया केंद्र बनेगा। 550 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मारक स्तूप का उद्घाटन जुलाई के अंत में होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर 15 बौद्ध देशों के भिक्षु शामिल होंगे।

 

Read Full Story

10:50 PM (IST) Jul 20

20 जुलाई 2025-रात 10 बजे तक की 10 बड़ी खबरें - शशि थरूर कांग्रेस के नहीं, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को सरकार तैयार

20 July 10 Big News: कांग्रेस के सीनियर नेता के. मुरलीधरन ने कहा है कि शशि थरूर अब कांग्रेसी नेता नहीं हैं। वह हम में से एक नहीं रहे। केंद्र सरकार ने कहा है कि वह संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार है।

Read Full Story

09:50 PM (IST) Jul 20

Patna News - प्रेमिका से मिलने आया था BPSC शिक्षक, कुछ ही घंटों में बदल गई जिंदगी और बन गए मिसाल

BPSC Teacher Married: बीपीएससी शिक्षक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था, इसी बीच लड़की के परिजनों को इस बात की भनक लगी और उनकी मंदिर में शादी करा दी गई। हलांकि इस शादी से लड़का और लड़की दोनों ही खुश नजर आएं।

Read Full Story

09:47 PM (IST) Jul 20

डिजिटल पेमेंट में नंबर 1 भारत - UPI से हर महीने 1800 करोड़ लेनदेन, दुनिया का 50% रीयल-टाइम भुगतान हमारे यहां

रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। हर महीने 1800 करोड़ से अधिक लेनदेन होते हैं। दुनिया का 50 फीसदी रीयल-टाइम पेमेंट भारत में होता है।

Read Full Story

09:15 PM (IST) Jul 20

Saiyaara की आंधी का खौफ, 'सन ऑफ़ सरदार 2' के बाद एक और फिल्म हुई पोस्टपोन

अजय देवगन स्टारर ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ के बाद अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा ‘अंदाज़ 2’ भी पोस्टपोन हो गई है। सुनील दर्शन निर्देशित यह फिल्म 1 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया है। 

Read Full Story

08:30 PM (IST) Jul 20

Saiyaara 3 Day 3 Collection - 100 CR क्लब में पहुंची अहान पांडे की मूवी, बजट भी रिकवर किया

अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर बजट रिकवर कर लिया है और यह ऑलरेडी प्रॉफिट में पहुंच गई है। खास बात यह है कि फिल्म ने यह कमाल सिर्फ तीन दिन में कर दिखाया है। जानिए 'सैयारा' ने अब तक कितनी कमाई की?

Read Full Story

08:28 PM (IST) Jul 20

Encounter in Kishtwar - इंडियन आर्मी को देखते ही आतंकियों ने चलाई गोली, एनकाउंटर जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के खानकू वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पूरे इलाके को घर लिया गया है। मौके पर अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है।

Read Full Story

07:51 PM (IST) Jul 20

जयपुर में पत्नी की हत्या, बेटे को नोएडा में छोड़ा, क्यों शादी के 11 साल बाद कातिल बना पति

Jaipur Crime News : जयपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी अपने बेटे को ग्रेटर नोएडा में रहने वाले छोटे भाई के घर छोड़ा और वहां से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read Full Story

07:22 PM (IST) Jul 20

इंडोनेशिया - 280 लोगों से भरे जहाज में लगी आग, जान बचाने को समुद्र में कूदे लोग, वीडियो

इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में एक यात्री जहाज में आग लग गई। उसमें करीब 280 लोग सवार थे। 3 के मारे जाने की रिपोर्ट आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

Read Full Story

07:19 PM (IST) Jul 20

Paras Hospital Shootout - 'भाईजान' के इशारे पर चली गोली, चंदन मिश्रा हत्याकांड में 'बादशाह' था सिर्फ मोहरा

Chandan Mishra Murder Case: बिहार के चंदन मिश्रा हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। तौसीफ रजा उर्फ बादशाह को इस मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा था, लेकिन वह महज एक शूटर निकला। असली प्लानिंग 'भाईजान' नाम के एक शख्स ने की थी। 

Read Full Story

06:31 PM (IST) Jul 20

राजस्थान के इस शहर में बन रहा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन, 5 स्टार फैसिलिटी से होगा लैस

Bikaner World Class Railway Station :राजस्थान के बीकानेर शहर में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बन रहा है। जिसकी लागत  471 करोड़ होगी। स्टेशन के अंदर जात ही यात्रियों को फाइव स्टार सुविधाओं का अनुभव होगा।

 

Read Full Story

06:30 PM (IST) Jul 20

Mangalsutra Pandent Design - 2-3 ग्राम में आ जाएगी मंगलसूत्र की सुंदर पेंडेंट, हरियाली तीज में पिया से मांग लें तोहफा

मंगलसूत्र का चेन या मोती-माला है, लेकिन ढंग का पेंडेंट नहीं है, तो इस बार बिना ज्यादा पति के जब को हल्का किए खरीद लें मंगलसूत्र पेंडेंट की कुछ शानदार डिजाइन, जो आ जाएगा 2-3 ग्राम के अंदर में, तो चलिए देखें कुछ डिजाइन।

Read Full Story

06:24 PM (IST) Jul 20

Raksha Bandhan - रक्षाबंधन की थाली में याद से रखें ये चीजें, वरना अधूरा रह जाएगा त्योहार

Raksha Bandhan Decorative Thali: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस खास मौके पर आपको किस तरह से राखी की थाली तैयार करनी चाहिए, आइए जानते हैं उसके बारे में यहां।

Read Full Story

06:04 PM (IST) Jul 20

Air India Crash - पायलट पर दोष मढ़ने की कोशिश से नागरिक उड्डयन मंत्री नाराज, पश्चिमी मीडिया के लिए कही ये बात

Air India plane crash: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयर इंडिया हादसे को लेकर पश्चिमी मीडिया द्वारा पायलट पर दोष मढ़ने की कोशिश की आलोचना की है। कहा है कि उन्हें AAIB पर भरोसा है।

Read Full Story

05:50 PM (IST) Jul 20

Tesla का जलवा या BYD की तेजी? जानिए दुनिया की सबसे पॉपुलर EV Cars की लिस्ट

Famous EV Cars in the World: 2025 में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड में इजाफा हुआ है। जानें दुनिया की सबसे पॉपुलर 5 ईवी कारों की कीमत, रेंज और खास फीचर्स की जानकारी। जिन्हें वर्ल्ड वाइड खूब पसंद किया गया।

Read Full Story

05:35 PM (IST) Jul 20

Paras Hospital Murder - नीतीश कुमार ने SSP को किया तलब, लकवाग्रस्त निशु निकला मास्टरमाइंड?

Nitish Kumar summons SSP: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के एसएसपी कार्तिकेय एस शर्मा को मुख्यमंत्री आवास पर तलब किया और इस मामले में अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। यह मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली।

 

Read Full Story

05:23 PM (IST) Jul 20

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन 6 नए एक्टर की एंट्री, जानिए नाम और क्या होगा रोल?

एकता कपूर अपने पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का नया सीजन लेकर आ रही हैं। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय दूसरे सीजन भी नज़र आएंगे। लेकिन इस बार कई नए चेहरों को भी एंट्री मिली है। जानिए 'क्योंकि सास भी कभी बहू 3' के 6 नए एक्टर्स के बारे में..

Read Full Story

05:20 PM (IST) Jul 20

राजस्थान का जीनियस बॉय - सिर्फ 24 साल की उम्र में 3 स्टेट में डॉक्टर बना किसान का बेटा

Success Story of a Farmer Son  : राजस्थान की राजधानी जयपुर के किसान के बेटे की तारीफ हर कोई कर रहा है। क्योंकि वह अपनी मेहनत और लगन की दम पर महज 24 साल की उम्र में मेडिकल अफसर जो बना है।

 

Read Full Story

05:18 PM (IST) Jul 20

Rakhi Mehndi Design - राखी के लिए 7 बैक हैंड मेहंदी, हर भाभी और बहन के लिए परफेक्ट

Easy back hand mehndi design for Rakhi: इस राखी, फ्रंट हैंड ही नहीं बल्कि बैक हैंड मेहंदी से भी अपनी सुंदरता में चार चांद लगाएं। जब आप राखी बांधेंगी और आरती करेंगी, तब आपके हाथों की खूबसूरती सबसे ज्यादा नजर आएगी।

Read Full Story

05:12 PM (IST) Jul 20

Mahindra से Hyundai तक - जानें भारत की 5 सबसे भरोसेमंद डीजल SUV कौन सी है ?

Best SUV under 15 lakh: 2025 में भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली 5 डीजल SUV। इनके फीचर्स माइलेज, और स्पेसिफिकेशन के हिसाब से कौन सी गाड़ी बेस्ट रहेगी? जानें यहां। 

 

Read Full Story

04:56 PM (IST) Jul 20

बच्चों के साथ चलाते हैं गाड़ी, देना पड़ सकता है दोगुना जुर्माना, सरकार कर रही ये तैयारी

Motor Vehicles Act में केंद्र सरकार संशोधन करने जा रही है। प्रस्ताव है कि गाड़ी में नाबालिग के होने के दौरान अगर यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया तो दोगुना जुर्माना होगा।

Read Full Story

04:56 PM (IST) Jul 20

कैसे करते हैं वरलक्ष्मी व्रत, किस दिन से शुरू करें? जानें हर वो बात, जो आप जानना चाहते हैं

Varalakshmi Vrat Puja Vidhi: दीवाली के दिन जिस तरह से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। वैसे ही वरलक्ष्मी व्रत की पूजा की जाती है। जानिए क्या है पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

Read Full Story

04:27 PM (IST) Jul 20

2 लाख डाउन पेमेंट देकर Mahindra Scorpio N खरीदने पर कितनी मंथली EMI देनी होगी? जानें फाइनेंस डिटेल्स

Mahindra Scorpio N को अब ग्राहक 2 लाख रुपए डाउनपेमेंट देकर भी घर ला सकते हैं। बाकी बचे लोन अमाउंट को आप आसानी से मंथली EMI पर भर सकते हैं। इसे ग्लोबल NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।

 

Read Full Story

04:25 PM (IST) Jul 20

Sawan Shivratri 2025 - महाशिवरात्रि, सावन शिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि में क्या अंतर है?

Sawan 2025:इन दिनों भगवान शिव का प्रिय सावन मास चल रहा है। इस महीने में आने वाली शिवरात्रि बहुत ही खास होती है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है, जिससे पूरे महीने की शिव पूजा का फल मिलता है।

Read Full Story

04:24 PM (IST) Jul 20

साउथ में बन रही 'रामायण' में आलिया भट्ट बनेंगी सीता, बाक़ी स्टार कास्ट का भी हो गया खुलासा!

पिछली बार मायथोलॉजिकल ड्रामा 'कन्नप्पा' में नज़र आए विष्णु मांचू की मानें तो वे सालों से 'रामायण' पर आधारित फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं। उन्होंने ना केवल फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है, बल्कि इसके लिए स्टार कास्ट के नाम तक सोच रखे हैं।

Read Full Story

04:10 PM (IST) Jul 20

36,000 करोड़ की कंपनी और बॉलीवुड का 'क्रश' ! जानें किस सितारे ने खरीदे इसके शेयर

बी टाउन सेलेब एक्टिंग के साथ कमाई के अन्य जरिए भी अपना रहे हैं। इसी बीच एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है। जहां शाहरूख खान की पत्नी से लेकर माधुरी दीक्षित ने इस टेक कंपनी के लाखों शेयर खरीदे हैं।

Read Full Story

04:03 PM (IST) Jul 20

Bihar Teacher Transfer News - जब तक काम नहीं होगी पूरा, बिहार में शिक्षकों का नहीं होगा तबादला! चुनाव आयोग का सख्त आदेश

Bihar voter list revision 2025: वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण पूरा होने तक बिहार में शिक्षकों और अधिकारियों के तबादले पर पूर्ण रूप से रोक लगा दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर सख्त निर्देश जारी किया है।

 

 

Read Full Story

04:01 PM (IST) Jul 20

Tips To Drying Shoes Quickly - जूते में बरसात का पानी भर गया? ये देसी जुगाड़ बना देगा फिर से पहनने लायक!

बारिश में जूते और मोजे का गीला होना आम है। इसलिए आज हम आपके साथ इन्हें फटाफट सूखाने के कुछ टिप्स शेयर करेंगे। इन तरीकों से आप बिना टेंशन के जूतों को जल्दी सूखा सकते हैं।

Read Full Story

04:01 PM (IST) Jul 20

Monsoon Session - ट्रंप के दावे पर सरकार को घेरने की तैयारी, किरेन रिजिजू ने कही ये बड़ी बात

Operation Sindoor: सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर समेत सभी मुख्य मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

Read Full Story

03:56 PM (IST) Jul 20

बोर्न लीडर होते हैं इन 4 तारीखों पर जन्म लोग, इनका अंदाज होता है सबसे जुदा

Mulank 1 Personality: मूलांक 1 वाले लोगों में बहुत आत्मविश्वास होता है, लेकिन जानिए किन वजहों के चलते हमेशा वो पड़ जाते हैं कमजोर।

Read Full Story

03:40 PM (IST) Jul 20

कर्ज लिया-रिजेक्टेड कहानी पर बनाई फिल्म, चंद्र बरोट की इकलौती हिट डॉन से जुड़ी 7 अनसुनी बातें

Director Chandra Barot Film Don Facts: 1978 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन के डायरेक्टर चंद्र बरोट का रविवार को निधन हो गया। वे 86 साल के थे। डॉन उनकी एकमात्र ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। आइए, जानते हैं इस फिल्म से जुड़े कुछ अनसुने फैक्ट्स...

 

Read Full Story

03:40 PM (IST) Jul 20

Chandra Barot की इकलौती ब्लॉकबस्टर मूवी, जिसके बन चुके 7 रीमेक और सभी हिट रहे

दिग्गज डायरेक्टर चंद्र बरोट का 86 की उम्र में निधन हो गया है। वे अमिताभ बच्चन स्टारर 'डॉन' के लिए मशहूर थे। यह बतौर डायरेक्टर उनकी इकलौती ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्म है। इसके अब तक तकरीबन 7 रीमेक बनाए जा चुके हैं। जानिए डॉन और इसके रीमेक्स के बारे में...

Read Full Story

03:12 PM (IST) Jul 20

जोधपुर - हैप्पी लाइफ जी रहा था कपल, दोनों के परिवार भी खुश...लेकिन शादी के 3 साल बाद आ गए 100 विलेन

Jodhpur News : राजस्थान के जोधपुर के पति-पत्नी की जिंदगी में शादी के तीन साल बाद पंचायत के पंच विलेन बनकर सामने आ गए हैं। जबकि उन्होंने परिवार की सहमति से विवाह किया था। सभी कानून का पालन भी किया, अब उन पर लाख रुपए का जुर्माना लगा रहे हैं।

Read Full Story

03:09 PM (IST) Jul 20

मैनचेस्टर में शुभमन गिल वो कर सकते हैं जो 89 सालों से रहा केवल सपना, बनेंगे पहले भारतीय कप्तान

India vs England Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से पीछे चल रही है। इस मुकाबले में शुभमन गिल एक नया इतिहास बना सकते हैं।

 

Read Full Story

03:08 PM (IST) Jul 20

Bihar Politics - क्या निशांत बनेंगे बिहार की राजनीति के नए 'किंग'? जन्मदिन पर दिखी नई चाल!

Bihar Chunav 2025: नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार 20 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पटना स्थित महाविर मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि फिर से एनडीए सरकार की सरकार बनेगी।

Read Full Story

03:02 PM (IST) Jul 20

How To Gold Identify Carat - चेन 22 Carat या 18, ये कैसे चेक करें? जानें आसान तरीकें

सोने की परख सुनार को ही होती है, लेकिन अगर सुनार भी चूना लगा दे तो क्या करें? आज हम आपको सोने के शुद्धता को जांचने के कुछ तरीके बताएंगे जिससे आप जान पाएंगे कि आपका गहना कितने कैरेट का है।

Read Full Story

02:23 PM (IST) Jul 20

नागौर में बारिश बनी कुदरत का करिश्मा - लोग बोले-ऐसा अद्भुत दृश्य पहली बार देखा

Heavy rain in Nagaur district : राजस्थान में मूसलाधार बारिश दौर जारी है। अजमेर-कोटा समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हलात हैं। इसी बीच नागौर जिले में बरसात में अद्भुत दृश्य दिखाई दिया…जहां लोगों को सड़कों पर मछलियां तैरती हुई दिखाई दीं। 

 

Read Full Story

More Trending News