Jaipur: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटा, फिर भागी, होश आने पर लड़के ने पूछा तो बोली- I am sorry

Published : Nov 20, 2021, 11:34 AM IST
Jaipur: गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटा, फिर भागी, होश आने पर लड़के ने पूछा तो बोली- I am sorry

सार

राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) में लड़की ने गंभीर घटना को अंजाम दिया है। उसने चाकू से अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। घटना के दौरान युवक बेहोशी की हालत में था। सुबह जब उसे होश आया तो घटना का पता चला। आरोपी गर्लफ्रेंड और पीड़ित बॉयफ्रेंड दोनों योग टीचर हैं। गर्लफ्रेंड की तलाश की जा रही है, उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि उसने ऐसी हरकत क्यों की है।  

जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्लफ्रेंड (Girlfriend) ने चाकू से अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) का प्राइवेट पार्ट काट डाला। इससे पहले लड़के को नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे वो बेहोश हो गया था। युवक जब सुबह उठा तो पता चला कि लिंग कटा हुआ है। जब उसने लड़की को फोन किया तो जवाब मिला- आई एम सॉरी। मामले में भांकरोटा पुलिस ने लड़की के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। लड़की ने ऐसा क्यों किया, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

आरोपी गर्लफ्रेंड और पीड़ित बॉयफ्रेंड दोनों योग टीचर (Yoga Teacher) हैं। बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटने के बाद गर्लफ्रेंड वहां से चली गई। लड़का बेहोश था, इसलिए उसे कुछ पता नहीं चल सका। सुबह जब होश आया तो उसने देखा कि प्राइवेट पार्ट कटकर अलग हो गया है। उसने लड़की को कॉल किया और घटना के बारे में पूछा तो उसने ‘आईएम सॉरी’ बोल दिया। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने काफी रिक्वेस्ट की तो गर्लफ्रेंड वापस लौटी और दर्द से तड़प रहे बॉयफ्रेंड को एक निजी हॉस्पिटल ले गई। जहां से उसे एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) रेफर कर दिया गया। दो दिन इलाज के बाद जब अस्पताल से छुट्टी मिली तो बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कराया।

लड़के को सर्जरी के बाद दी गई छुट्टी
बताया गया कि जब युवक को होश आया तो बिस्तर खून से लथपथ था। लड़की उसे छोड़कर भाग गई थी। मामला सामने आने के बाद भांकरोटा पुलिस ने लड़की के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि, लड़की ने ऐसा क्यों किया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पीड़ित युवक दो दिन अस्पताल में भर्ती रहा, सर्जरी के बाद उसे छुट्टी दी गई है। डॉक्टर्स का कहना है कि युवक को खाने में कोई ऐसी चीज दी गई थी, जिससे वह बेहोश हो गया। गर्लफ्रेंड की इस हरकत से वह नपुंसक हो गया है।
 
दोनों की सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी 
पुलिस के अनुसार, लड़के की उम्र 28 साल है और लड़की की उम्र 35 साल है। दोनों ही योग शिक्षक हैं। पीड़ित मूल रूप से बीकानेर का रहने वाला है। पिछले तीन साल से वह जयपुर में योग पर स्टडी और ट्रेनिंग ले रहा है। पीड़ित युवक का कहना है कि सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती रीमा नाम की लड़की से हुई थी। दोनों एक ही पेशे से जुड़े थे तो दोनों के बीच बातचीत शुरू होने लगी। फिर एक-दूसरे से मिलने भी लगे। यहां तक घर पर आना-जाना भी शुरू हो गया था। लड़के ने बताया कि वह 16 नवंबर को योग क्लास लेकर घर लौट रहा था, तभी लड़की का फोन आया और उसने दूध और सब्जी मंगवाई। सामान लेकर शाम को वह उसके घर पहुंचा। दोनों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद युवक अपने घर आने लगा तो लड़की ने भी उसके साथ घर चलने की बात कही। दोनों लड़के के घर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि घर पहुंचने के बाद उसे चक्कर आने लगा और घबराहट होने लगी। 

रात 2 बजे होश आया तो प्राइवेट पार्ट कटा मिला
लड़के ने बताया कि रात करीब 2 बजे होश आया तो कपड़े फटे हुए नजर आए। फर्श और बिस्तर पर काफी खून बिखरा था। उसने देखा कि प्राइवेट पार्ट कटा हुआ है। कमरे में लड़की भी नजर नहीं आई। वह दर्द से चिल्लाने लगा। हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इसके बाद उसने लड़की को फोन किया तो वह रोते हुए बोली- आईएम सॉरी। युवक ने उसे अस्पताल ले जाने को कहा तो कुछ देर में लड़की उसके घर पहुंची और एक निजी अस्पताल लेकर गई। यहां से छुट्टी मिलने के बाद भांकरोटा थाने पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में बताया। लड़के के अनुसार, रीमा ने उसे गलत काम के लिए उकसाया तो उसने मना कर दिया था। इसके बाद उसे कुछ होश नहीं रहा। शायद इसी वजह से उसने ऐसी हरकत को अंजाम दिया।

पुलिस ने कहा- फोन स्विच ऑफ है, पता कर रहे हैं
पुलिस से शिकायत के बाद लड़की ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है, इससे उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। पुलिस का कहना है कि रीमा के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने इस तरह की हरकत क्यों की?

Shocking: Rajasthan में शराब पार्टी के बीच निकला सांप, तीनों दोस्तों ने भूनकर खाया, हालत बिगड़ी

मध्य प्रदेश के इस गांव में भूतों का ऐसा खौफ, वीरान हो गया 100 घरों वाला गांव, बचे सिर्फ 4 लोग, जानें मामला

प्यार की सजा! ​​​​​​55 साल के पिता ने 25 की बेटी से किया रेप-फिर मर्डर, बोला-तूने जो किया, वही तुझे देता हूं

गजब! महिला IPS का कीमती पेन खोया तो ढूंढने में लगा दीं पुलिस टीमें, लोगों से पूछताछ, CCTV कैमरे भी खंगाले

Shocking News: झांसी में 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, शव घर की अलमारी में बंद मिला

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जयपुर की शाकिंग खबर: मौत का भयानक खौफ और 8वीं की छात्रा से हुई हैवानियत
जयपुर की मार्मिक खबर : एंबुलेंस में हुई नवजात की मौत, बेहद शर्मनाक है वजह