यूं तो यह जयमाल का दृश्य है, पर दुल्हन की हरकत देखकर लगता है कि वो कबड्डी खेलने के इरादे से आई थी। दूल्हे के दोस्तों का धन्यवाद जिन्होंने जयमाल सम्पन्न करवाने में मदद की।
पटना (बिहार). सोशल मीडिया पर आए दिन शादी के अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। जहां कोई दूल्हा-दुल्हन से मजाक करते दिखाई देता है तो कहीं जीजा-साली की मस्ती करते देखा जाता है। लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है, ऐसी घटना शायद ही आपने कभी किसी विवाह में देखी होगी। जिसे देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। जहां कहने को तो जयमाल स्टेज थी, लेकिन दुल्हन की हरकत देखकर लगता है कि वो वरमाला डालने नहीं, बल्कि कबड्डी खेलने के इरादे से आई थी।
जब दुल्हन स्टेज पर अचानक खेलने लगी कबड्डी
दरअसल, विवाह की रस्मों के दौरान दूल्हा और दुल्हन जयमाला लिए स्टेज पर खड़े थे। कुछ देर बाद दुल्हन आगे बढ़ी और आराम से दूल्हे को जयमाल पहनाया। इसके बाद रिश्तेदारों ने दुल्हन को कुछ कहा और फिर जैसे ही दूल्हा उसे जयमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ा तो दल्हन पीछे हट गई। दूल्हा धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ा लेकिन दुल्हन भागती चली गई। इसके बाद दुल्हन स्टेज पर कबड्डी सी खेलने लगी। वह किसी भी तरह से दूल्हे को पास नहीं आने दे रही थी।
दुल्हन पूरे स्टेज पर भागती रही और दूल्हा जयमाला लेकर घूमता रहा
दूल्हा जयमाला हाथ में लिए पीछे-पीछे घूमता रहा, लेकिन दुल्हन है कि पूरे स्टेज पर भागती हुई नजर आई। इसके बाद दूल्हे के दोस्तों ने मोर्चा संभाल लिया और वह स्टेज पर जा पहुंचे। दुल्हन को पकड़ने के बजाए स्टेज से सोफा ही हटा दिया। जिसके बाद दूल्हे राजा ने लड़की को घेर लिया और फिर जयमाला पहनाई। लोगों ने इस मजेदार पल हो अपने मोबाइलों में कैद कर लिया। इस दौरान दोनों के रिश्तेदारों ने भी जमकर मजे लिए।
दूल्हे के दोस्तों का धन्यवाद जिन्होंने दुल्हन को कबड्डी खेलने से रोका
शादी के दौरान यह मजेदार घटना कहा कि है और दूल्हा-दुल्हन कौन हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इतना पता है कि इसे मनीष नाम के यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। साथ ही लिखा 'यूं तो यह जयमाल का दृश्य है, पर दुल्हन की हरकत देखकर लगता है कि वो कबड्डी खेलने के इरादे से आई थी। दूल्हे के दोस्तों का धन्यवाद जिन्होंने जयमाल सम्पन्न करवाने में मदद की'।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
6 hours ago
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Apr 13 2024, 11:38 AM IST
Jan 22 2024, 09:39 AM IST
Nov 26 2023, 10:15 AM IST
Oct 22 2023, 10:48 AM IST
Sep 05 2023, 01:20 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST
Jan 19 2023, 04:17 PM IST
Jan 19 2023, 03:21 PM IST