लोग कुत्तों को शौक के लिए पालते हैं। अपने पालतू कुत्तों के प्रति लोगों के मन में बहुत प्यार होता है। लेकिन कुछ लोग इन बेजुबान जानवरों को सिर्फ अपनी फ्रस्ट्रेशन मिटाने के लिए पालते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों सिंगापुर में रहने वाले एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस शख्स ने पहले अपने कुत्ते को हेलमेट से मारा। देखें 5 वायरल...
वायरल 1
एनिमल एब्यूज का वीडियो वायरल, पालतू कुत्ते को मारता दिखा युवक
लोग कुत्तों को शौक के लिए पालते हैं। अपने पालतू कुत्तों के प्रति लोगों के मन में बहुत प्यार होता है। लेकिन कुछ लोग इन बेजुबान जानवरों को सिर्फ अपनी फ्रस्ट्रेशन मिटाने के लिए पालते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों सिंगापुर में रहने वाले एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस शख्स ने पहले अपने कुत्ते को हेलमेट से मारा, जिसके बाद वो डरकर भागने लगा। लेकिन शख्स ने उसका पीछा किया और फिर उसके बालों में आग लगा दी। ऐसा करते हुए शख्स ने वीडियो भी बनाया और उसे फेसबुक पर शेयर भी कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कुत्ते के मालिक को अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं।
वायरल 2
पति ने प्रेमिको को दिखाई फिल्म, फिर पत्नी ने जमकर पीटा
प्रेमिका को फिल्म दिखाना पतिदेव को भारी पड़ गया। लेकिन इस मामले में मार प्रेमिका को खानी पड़ी। मामला इंदौर का है। नंदानगर में रहने वाला एक शख्स रविवार को अपनी प्रेमिका को टॉकीज में मूवी दिखाने गया था। फिल्म खत्म होने के बाद दोनों मस्तीभरे अंदाज में बाहर निकले। बाहर देखा तो पत्नी और साली खड़ी थी। इसके बाद पत्नी और साली ने मिलकर प्रेमिका को बीच सड़क पीट दिया। पतिदेव ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसकी भी पिटाई हो गई। बाद में पत्नी ने प्रेमिका के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
वायरल 3
सलमान से पूछा कितने बच्चों के बाप बनना चाहेंगे, तो मिला ये जवाब
बिग बॉस पर फिल्म बाला का प्रमोशन करने आई स्टार कास्ट ने जमकर मस्ती की। इस बीच आयुष्मान खुराना ने सलमान खान से पूछा कि आप कितने बच्चों के बाप बनना चाहते हो, तो इसके जवाब में एक्टर कहते हैं, 'जितने पॉसिबल हो सकेंगे उतने।' सलमान के इस जवाब के बाद सभी ठहाके मारकर हंसने लगते हैं।
वायरल 4
मॉल में झाड़ू लगाती दिखीं जसलीन, वीडियो हुआ वायरल
बिग बॉस सीजन 12 में भजन गायक अनूप जलोटा की पार्टनर बनीं जसलीन मथारू काफी सुर्खियों में रही थीं। सोशल मीडिया पर अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करने वाली जसलीन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो किसी मॉल में झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं। दरअसल, जसलीन मॉल में झाड़ू खरीदने पहुंची थीं और वो अलग-अलग झाड़ू से फर्श साफ करती नजर आ रही हैं। दो अलग-अलग झाड़ू देखने के बाद जसलीन फैसला करती हैं कि उनमें से कौन-सा बेहतर है। वीडियो शेयर करते हुए जसलीन ने लिखा- झाड़ू लगाना कोई मुझसे सीखे। बता दें कि बिग बॉस के घर में भी जसलीन कई बार साफ-सफाई करती नजर आई थीं।
वायरल 5
इस तरह उड़े थे आयुष्मान खुराना के बाल, वायरल हुआ वीडियो
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' 7 नवंबर को रिलीज हो रही है। आयुष्मान हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और यामी गौतम के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। यहां आयुष्मान ने फिल्म से जुड़ी काफी बातें शेयर कीं। आयुष्मान को बाला के किरदार में ढलने के लिए ढाई घंटे लगते थे। इस दौरान आयुष्मान को प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लेना पड़ता था। आयुष्मान कैसे बाला बनते हैं, इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि फिल्म में आयुष्मान एक ऐसे लड़के का रोल निभा रहे हैं, जो वक्त से पहले ही गंजा हो जाता है।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
14 hours ago
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Apr 13 2024, 11:38 AM IST
Jan 22 2024, 09:39 AM IST
Nov 26 2023, 10:15 AM IST
Oct 22 2023, 10:48 AM IST
Sep 05 2023, 01:20 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST
Jan 19 2023, 04:17 PM IST
Jan 19 2023, 03:21 PM IST