खत्म हुआ Rahul Gandhi के हेलीकॉप्टर का फ्यूल, जानिए कहां गुजारी रात और सुबह बीना महुआ - Watch Video

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शहडोल में रात गुजारी। राहुल गांधी ने इस दौरान सुबह सड़क मार्ग से यात्रा करते समय महिलाओं से बातचीत की औऱ महुआ भी बीना।

/ Updated: Apr 09 2024, 01:38 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

हेलीकॉप्टर में फ्यूल खत्म होने की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शहडोल में रात गुजारना पड़ा। राहुल ने वहां रात में ढाबे पर खाना खाया और सुबह 5 बजे उमरिया हवाई पट्टी से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। शहडोल से उमरिया के बीच की दूरी को सड़क मार्ग से तय किया गया। इस बीच उन्होंने रास्ते में महुआ बीन रही महिलाओं के साथ बातचीत भी की। राहुल गांधी ने भी यहां महुआ बीना। दरअसल राहुल गांधी सिवनी और शहडोल में जनसभा करने गए थे। इसी बीच वापस आते समय हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया। जिसके चलते राहुल को शहडोल में रात गुजारनी पड़ी।