20 अगस्त, रविवार को हस्त नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मानस का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, साध्य और शुभ नाम के 4 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 05:16 से 06:51 तक रहेगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की चतुर्थी तिथि को भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए व्रत-पूजा की जाती है। शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को वरद चतुर्थी कहते हैं। इस बार सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अगस्त, रविवार को है, इस दिन ही ये व्रत किया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 August 2023)
20 अगस्त 2023, दिन रविवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन वरद चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। रविवार को हस्त नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मानस का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, साध्य और शुभ नाम के 4 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 05:16 से 06:51 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा और मंगल कन्या राशि में, सूर्य और बुध सिंह राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

20 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- हस्त
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:08 AM
सूर्यास्त - 6:51 PM
चन्द्रोदय - Aug 20 9:08 AM
चन्द्रास्त - Aug 20 9:17 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM – 12:55 PM
अमृत काल - 09:43 PM – 11:29 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:32 AM – 05:20 AM

20 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:30 PM – 2:05 PM
कुलिक - 3:41 PM – 5:16 PM
दुर्मुहूर्त - 05:10 PM – 06:00 PM
वर्ज्यम् - 01:05 PM – 02:49 PM

ये भी पढ़ें-

Nagpanchami 2023: सावन सोमवार पर नागपंचमी का संयोग, 2 राजयोग भी बनेंगे इस दिन, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और कथा


नागपंचमी पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम


Nagpanchami 2023 Upay: नागपंचमी पर करें ये 5 उपाय, मिलेंगे शुभ फल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।