बिहार पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफास किया है। लंबे समय  से जहानाबाद के 2 होटलों में गंदा काम चल रहा था। पुलिस ने  2 होटलों में 22 लड़के-लड़कियां आपत्तीजनक हालत में पकड़ा है। जिसमें से कई लड़कियां तो स्कूल ड्रेस में थीं। 

जहानाबाद. बिहार के जहानाबाद के 2 होटलों में 22 लड़के-लड़कियां आपत्तीजनक हालत में पाए गए। इन होटलों में पिछले कुछ दिनों से गंदा काम चल रहा था। पुलिस सोमवार को यहां रेड करने आई तो माजरा देख चौक गई। दोनों होटलों के अलग-अलग कमरों से 22 लड़के और लड़कियों को आपत्तीजनक हालत में पाया। कई आपत्तीजनक सामान भी पाए गए। 12 लड़कियां और 12 लड़कों को पकड़ा गया। इनमें कुछ लड़कियां स्कूल ड्रेस में थी। पुलिस सभी को पकड़ कर थाना ले गई जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। शिव सत्य और ओमकारा रेस्ट हाउस में यह गंदा काम चल रहा था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक हजार में मिलता था कमरा
पूछताछ में पकड़े गए लड़के और लड़कियों ने बताया है कि उन्हें एक हजार रुपए में कुछ देर के लिए कमरा किराया पर दिया जाता था। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना था कि पिछले तीन साल से इन होटलों में गंदा काम किया जा रहा था। स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। पुलिस से इसकी शिकायत की गई थी जिसके बाद पुलिस ने यह रेड की। छापेमारी के दौरान होटलों में हड़कंप मच गया। संचालक भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

कमरों का दरवाजा बंद कर लिया
पुलिस जब रेड मारने होटल पहुंची तो लड़के और लड़कियों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही। काफी मशक्कत के बाद कमरों का दरवाजा खुला। भीतर जाते ही पुलिस चौंक गई। कई लड़के और लड़कियां आपत्तीजनक हालत में पाई गई। एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय के अनुसार होटलों में गंदा काम किया जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद यह रेड की गई। 12 लड़कियां और 11 लड़के पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें-हुस्न की हसीना से सावधान: जो Video कॉल पर बात करते-करते उतार देती कपड़े, एक राज के लिए सबकुछ करने को तैयार

यह भी पढ़ें-डॉक्टर और नर्स की ड्रर्टी कहानी: पति के इलाज के बहाने मिलते, फिर चेट पर दिखाते प्राइवेट पार्ट...अब ट्विस्ट