सोमवार को शहर में ग्रिड फेल हो जाने के कारण पूरे मुंबई रीजन यानी मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पनवेल समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। मुंबई टाउनशिप में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट (BEST) ने कहा कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई। सोमवार को शहर में ग्रिड फेल हो जाने के कारण पूरे मुंबई रीजन यानी मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पनवेल समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। मुंबई टाउनशिप में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट (BEST) ने कहा कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रिड फेल होने का असर मुंबई की लोकल ट्रेन पर भी पड़ा है। वहीं, मुंबई में बिजली गुल होने पर कंगना रनोट ने महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

कंगना ने संजय राउत की एक फोटो शेयर की, जि‍समें वे मिनी बुलडोजर हाथों में पकड़े दिख रहे हैं। इसके साथ ही कंगना ने लिखा, मुंबई में #Powercut, ऐसे में महाराष्ट्र की सरकार क-क-क.......कंगना कर रही है। 

Scroll to load tweet…

वहीं बिजली गुल होने पर अमिताभ बच्चन ने लोगों को धैर्य रखने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा- पूरे शहर में बिजली का आउटरेज...किसी तरह यह मैसेज मैनेज कर रहा हूं...धैर्य रखें...सबकुछ ठीक होगा।

Scroll to load tweet…

अशोक पंडित ने महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है, "मुंबई ने इतिहास में ऐसा पावर फैलियर कभी नहीं देखा। ग्रिड फैलियर प्रशासन की विफलता का बड़ा लक्षण है, जो सरकार को पीआर ड्राइव्स से मैनेज करते हैं।"

बता दें कि बेस्ट ( BEST) इलेक्ट्रिसिटी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि टाटा कडुना में ग्रिड फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। बांद्रा, कोलाबा, माहिम इलाके में सुबह सवा 10 बजे से ही बिजली गुल है। ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई की सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न लाइन पर लोकल ट्रेन सेवा भी बाधित हुई है।