दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल वॉरेन बफेट के सक्सेस मंत्र जानें। कम उम्र में कमाई शुरू करने से लेकर सादगी भरी जिंदगी तक, उनके ये राज़ आपको भी कामयाबी की राह दिखा सकते हैं।

बिजनेस डेस्क। जीवन में हर कोई दौलत-शोहरत कमाना चाहता है। हालांकि, हर किसी के लिए इस ऊंचाई तक पहुंचना आसान नहीं होता। वैसे, कामयाबी का एक मंत्र ये भी है कि अगर आप बहुत सारा पैसा कमाना चाहते हैं, अमीर बनना चाहते हैं तो इस दुनिया में उस शख्स से दोस्ती करो, जो आपसे बेहतर है। साथ ही उस इंसान के साथ रहो, जिसका व्यवहार आपसे अच्छा है। इससे आप ऑटोमेटिकली सफलता की तरफ बढ़ते चले जाएंगे। ये कहना है दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक वॉरेन बफेट का। जानते हैं अमीर और कामयाब बनने के उनके कुछ सक्सेस मंत्र।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- उम्र और समझदारी का कोई खास रिश्ता नहीं

वॉरेन बफे ने 13 साल की उम्र में अपना इनकम टैक्स फाइल कर दिया था। यानी वो इसके पहले ही कमाई करना शुरू कर चुके थे। वॉरेन बफेट ने महज 12 साल की उम्र से ही शेयर बाजार में पैसा लगाना शुरू कर दिया था। यानी उनसे ये सीख मिलती है कि समझदारी के लिए ज्यादा उम्र होना ही जरूरी नहीं है।

2- पैसा कमाना है तो धैर्य जरूरी

वॉरेन बफे ने अपनी बहन डोरिस के साथ मिलकर सिटी सर्विसेज के 3 शेयर खरीदे थे। तब उनके पास सिर्फ 120 डॉलर थे। ये शेयर इन्हें 38.5 डॉलर में मिला था। जैसे ही स्टॉक की कीमत 40 डॉलर हुई, उन्होंने इसे बेच दिया। हालांकि, कुछ वक्त बाद उस शेयर की कीमत 202 डॉलर पहुंच गई। उन्हें इससे सबक मिला कि शेयर बाजार से पैसा कमाना है तो धैर्य जरूरी है।

खेलने-खाने की उम्र में बचाए 2000, शेयर में लगा 7 साल में अरबपति बन गया ये बच्चा

3- जरूरत पर खर्च कीजिए, चाहत पर नहीं

अगर आप उन चीजों को खरीदते हैं, जिनकी आपको जरूरत नहीं है तो बहुत जल्दी आपको उन चीजों को बेचना पड़ेगा, जिनकी आपको जरूरत है। वॉरेन बफे या ये फेमस कोट बताता है कि जिंदगी में अपनी नीड्स पर खर्च कीजिए, वांट्स पर नहीं। 13 साल की उम्र में वॉरेन बफे ने न्यूजपेपर, मैग्जीन बेचने का काम शुरू किया। यानी बेहद कम उम्र में ही वॉरेन बफे ने अपने दिमाग को बिजनेसमैन की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।

4- कैल्कुलेटिव रिस्क नहीं, इनडेप्थ रिसर्च जरूरी

वॉरेन बफे का मानना है कि रिस्क जिंदगी में तभी आता है, जब हम जो काम कर रहे या करने जा रहे, उसकी पूरी जानकारी नहीं है। यानी किसी भी काम के लिए कैल्कुलेटिव रिस्क नहीं बल्कि इनडेप्थ रिसर्च की जरूरत होती है।

5- जिंदगी में सादगी 

वॉरेन बफे आज भी उसी घर में रहते हैं, जिसे उन्होंने करीब 50 साल पहले खरीदा था। पहले तो वो फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में यात्रा करते थे, लेकिन भीड़ उन्हें अक्सर घेर लेती थी। इसलिए उन्होंने बाद में अपना प्राइवेट जेट खरीद लिया। वॉरेन बफे की सादगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो सिक्योरिटी गार्ड तक नहीं रखते। इतना ही नहीं, अपनी गाड़ी भी वो खुद ही ड्राइव करते हैं।

ये भी देखें : 

6000 Cr के IPO से बाजार में एंट्री करेगी ये कंपनी! जीरोधा को पछाड़ निकली आगे

पिता ने मुंह फेरा, बैंक ने भी लोन से किया मना, फिर खड़ी कर दी 2239 Cr की कंपनी