Akshay Kumar Viral Dialogues: अक्षय कुमार के कौन-से डायलॉग स्क्रिप्टेड नहीं थे? 'बहन डर गई' डायलॉग पहली बार किस फिल्म में बोला गया था? 'पुष्पा नहा लिया?' डायलॉग से जुड़ा मजेदार किस्सा क्या है?

बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ ही सेट पर होने वाली मस्ती के लिए भी खूब जाने जाते हैं। उनके कॉमेडी फिल्मों के डायलॉग फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। उनकी ऐसी कई कॉमेडी फिल्म्स हैं, जिनके डायलॉग आज भी देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फेमस डायलॉग स्क्रिप्ट राइटर ने नहीं लिखे थे। अक्षय कुमार ने शूटिंग के दौरान ही अचानक डायलॉग बोले और यह लोगों के बीच फेमस हो गए। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ मजेदार डायलॉग्स के बारे में, जो खुद अक्षय कुमार ने वीडियो के माध्यम से बताए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भागमभाग का डायलॉग- पुष्पा नहा लिया?…

View post on Instagram

अक्षय कुमार का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमे वो बताते हुए दिख रहे हैं कि कैमरा लगा हुआ और अचानक से आप रिएक्ट करते हैं। अक्षय आगे कहते हैं कि स्क्रिप्ट में ऐसे डायलॉग्स नहीं होते हैं। आपको खुद ही क्रिएट करना होता है। भागमभाग फिल्म के एक सीन में अक्षय कुमार गोविंदा के साथ एक होटल में आते हैं अचानक से बाल्टी ला रही एक लड़की से कहते है- पुष्पा नहा लिया?… इस डायलॉग को फैंस ने बहुत पसंद किया था। 

रिपीट किया गया बहन डर गई डायलॉग

"बहन डर गई" (Behen darr gayi) 2006 में आई मशहूर कॉमेडी फिल्म 'भागम भाग' का फेमस डायलॉग है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षय कुमार ने ये डायलॉग अचानक से बोला था और लोगों को खूब पसंद भी आया। इतनी पुरानी फिल्म के डायलॉग को अक्षय कुमार की हाल ही में आई फिल्म भूत बंग्ला में भी दोहराया गया है। फिल्म में बहन डर गई डायलॉग अक्षय कुमार मिथला पालकर को लेकर बोलते हैं। 

और पढ़ें: अनुपमा में शहीर शेख की नई एंट्री? अनुज-अनुपमा के रीयूनियन में बड़ा ट्विस्ट

वेलकम फिल्म का मिरेकल मोनोलॉग

अक्षय कुमार की 'वेलकम' का मोनोलॉग 'मिरेकल' 'मिरेकल' खूब फेमस हुआ था। ये डायलॉग चिता जलने के बाद जिंदा इंसान दिखने पर अक्षय आसपास के लोगों से बोलते हैं। 

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू जंगल जल्द ही आ रही है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि इस फिल्म में भी अक्षय की बेहतरीन कॉमेडी फैंस को देखने को मिलेगी।

और पढ़ें: आने वाला है ‘3 Idiots’ का सीक्वल, क्या आमिर-माधवन और शरमन की दिखेगी जोड़ी?